बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर वर्धमान मॉल के पास प्लास्टिक फैक्टरी में आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में बताया। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग के बारे में दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को भेजा गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धमान मॉल के निकट स्थित प्लास्टिक फैक्टरी के बेसमेंट से आग शुरू हुई और यह भूतल और तीन मंजिलों तक फैल गयी। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने का काम चल रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


Download Android App
Download iOS App




