BLA सेना के हमले से दहला पाकिस्तान, 29 सैनिकों को मारने का किया दावा

Summary :

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान में कहर बरपा रही है। आए दिन पाकिस्तान की सेना को निशाना बना रही है। इसी बीच BLA ने दावा किया है कि उन्होंने कलात और क्वेटा में पाकिस्तान के 29 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को बस में लेकर जा रही थी तभी BLA की फतह स्कवाड ने बस में IED धमाका कर दिया जिसमें 29 पाक सैनिकों के मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है। पाकिस्तान को दिया संदेश बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में हुए बड़े हमले की जिम्मेदारी ली…

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) पाकिस्तान में कहर बरपा रही है। आए दिन पाकिस्तान की सेना को निशाना बना रही है। इसी बीच BLA ने दावा किया है कि उन्होंने कलात और क्वेटा में पाकिस्तान के 29 सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। बता दें कि पाकिस्तान अपने सैनिकों को बस में लेकर जा रही थी तभी BLA की फतह स्कवाड ने बस में IED धमाका कर दिया जिसमें 29 पाक सैनिकों के मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए है।

पाकिस्तान को दिया संदेश

बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान में हुए बड़े हमले की जिम्मेदारी ली है और पाकिस्तान को कड़े रुख में संदेश देते हुए कहा कि पाकिस्तान सेना के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी जब तक बलूचिस्तान आजाद नहीं हो जाता। इस आजादी के लिए पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ZIRAB ने किया मॉनिटर

पाकिस्तान की सेना पर हमले की जिम्मेदारी BLA ने ले ली है। इसी बीच BLA ने बताया कि इस बस को ZIRAB ने मॉनिटर किया था। यह बस पाकिस्तान के कराची से क्वेटा के लिए निकली थी तभी BLA ने IED ब्लास्ट कर दिया जिसमें 29 पाक सैनिकों को मारे जाने का दावा किया गया है और कई लोग गंभीर रुप से घायल भी हो गए है।

कव्वाली कलाकार को नहीं बनाया निशाना

BLA के निशाने पर सिर्फ पाकिस्तान की सेना है। इसी बीच BLA ने बताया कि इसी बस में कव्वाली कलाकर भी मौजूद थे लेकिन BLA का निशाना सिर्फ पाकिस्तान की सेना है। इसलिए कव्वाली कलाकार के साथ कुछ नहीं किया गया। बता दें कि बलूचिस्तान अपनी आजादी की मांग उठा रहा है और पाकिस्तान की सेना को निशाना बना रहा है।

ALSO READ:ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए Israel ने सीरिया पर किए 160 हवाई हमले, जानें कौन है ड्रूज समुदाय

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।