ड्रूज समुदाय की रक्षा के लिए Israel ने सीरिया पर किए 160 हवाई हमले, जानें कौन है ड्रूज समुदाय

Summary :

Israel ने सीरिया पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है। इजरायल ने सीरियाई डूज़ और बेडौइन के बीच जातीय हिंसा बढ़ने के बीच दक्षिणी सीरिया में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में, इजरायली वायुसेना ने सीरिया के सुवेदा शहर में टैंक, रॉकेट लांचर, हथियारों और भारी मशीनगनों से लैस पिकअप ट्रकों पर हमला किया है। द्रुज़ और बेडौइन के बीच कई दिनों से चल रही जातीय हिंसा में कम से कम 248 लोगों के मारे जाने की खबर है। अब हवाई हमले के बाद सीरीया ने स्वेदा शहर से सेना को वापस बुलाने…

Israel ने सीरिया पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए है। इजरायल ने सीरियाई डूज़ और बेडौइन के बीच जातीय हिंसा बढ़ने के बीच दक्षिणी सीरिया में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में, इजरायली वायुसेना ने सीरिया के सुवेदा शहर में टैंक, रॉकेट लांचर, हथियारों और भारी मशीनगनों से लैस पिकअप ट्रकों पर हमला किया है। द्रुज़ और बेडौइन के बीच कई दिनों से चल रही जातीय हिंसा में कम से कम 248 लोगों के मारे जाने की खबर है। अब हवाई हमले के बाद सीरीया ने स्वेदा शहर से सेना को वापस बुलाने के निर्देश दे दिए है साथ ही ड्रूज नेताओं के साथ युद्धविराम पर भी सहमति जता दी है।

जानें ड्रूज समुदाय के बारे में

ड्रूज समुदाय मिस्र में 11वीं सदी में दुनिया में सामने आए थे लेकिन यह समुदाय ना ही इस्लाम को मानते है और ना ही ईसाई धर्म में अपने रुची रखते है। माना जाता है कि यह अलग अलग धर्मों को मानते है और सीरिया में लगभग इनकी संख्या 7 लाख से अधिक है और मिस्र, जॉर्डन, इजरायल और सीरिया में ड्रूज समुदाय के लोग रहते है।

ड्रूज़ लोगों की अपील

इजरायल में रहने वाले ड्रूज़ समुदाय के लोगों ने भी अपनी सेना से गुहार लगाई है कि वे सीरिया में अपने लोगों की सुरक्षा करें क्योंकि सीरिया की सरकार इस समुदाय पर बर्बर हमले कर रही है। वहीं सीरिया की सरकार का कहना है कि क्षेत्र में जो हिंसा हो रही है, उसके पीछे अवैध हथियारबंद गिरोह हैं। ड्रूज़ समुदाय पर कोई सरकारी हमला नहीं किया गया।

अमेरिका करेगा मदद सीजफायर में!

अमेरिका ने दो देशों के बीच चल रही जंग को रूकवाने का हमेशा दावा किया है। अब अमेरिका ने दोनों देशों से अपील की है कि वे ड्रूज समुदाय से जुड़े मुद्दे पर हमला रोकने की अपील की है। साथ ही ड्रूज समुदाय के लोगों पर हो रही हिंसा की भी निंदा की है।

ALSO READ: ईरान के बाद अब इस देश के पीछे पड़ा इजराइल, राष्ट्रपति को खत्म करने का किया ऐलान!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।