BLA Fidayeens Women: पाकिस्तान और बलोचिस्तान के बीच हिंसक संघर्ष ने आग पकड़ ली है और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तान की सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान बलोच की फिदायीन महिलाओं के आगे मुनीर की सेना दुम दबा के भागते हुए नजर आ रही है। BLA के हमले, तबाड़तोड़ गोलियों से पाकिस्तान दहल उठा है और दावा किया जा रहा है कि लगभग 200 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इसी बीच बलोच की फिदायीन महिला की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उन्होंने हंसते हुए पाक सैनिकों के खिलाफ लड़ते हुए जान दे दी और अपने लोगों को पैगाम भी भेजा है।
BLA Fidayeens Women

ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के दौरान BLA ने महिलाओं को सुसाइड अटैकर के रूप में प्रयोग किया है जिसमें महिला ने भी पाक सैनिकों पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाते हुए कहा कि पाकिस्तान सरकार डरपोक है और डर के कारण सामने नहीं आ रही है, उन्हें पता लगेगा की बलूच की महिला लड़ाकों से सामना करना कितना कठिन है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला हमलावार अपने साथियों के साथ पहले पाक सुरक्षाबलों के इमारत की रेकी की और गोलियों की बौछार कर दी।
Umm not going to mention my source but at one gathering, it was shared that several women are lured to join BLA, and they are sexually used in a way that they have no choice but to fight as they can’t be accepted in society again. 👀 https://t.co/j4UVzBv0eD https://t.co/u2r9W4rVXR
— Sleepless in Lahore (@mahobili) February 2, 2026
Baloch Liberation Army attack
BLA की महिला लड़ाके मुनीर की सेना पर टूट पड़ी है और यह फिदायीन महिला ही सेना पर भारी पड़ गई है। अपने अंतिम पैगाम पर यह कहते हुए सुनाई दिया गया कि आज खुशी का दिन है क्योंकि हम दुश्मनों का सामना कर रहे है और दुश्मन को दिखा देंगे की बलूच महिलाओं को कभी अकेला नहीं छोड़ा गया था ना ही छोड़ा जाएगा। पाक सैनिकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद महिला फिदायीन ने हंसते हुए अपनी जान दे दी।
Balochistan Violence

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है और यह ईरान और अफगानिस्तान से भी सटा हुआ है। ग्वादर बंदरगाह और समुद्री किनारा इसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं। चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत अरबों डॉलर का निवेश यहां किया गया है। इसके अलावा बलूचिस्तान में प्राकृतिक गैस, तांबा, सोना, कोयला और दुर्लभ खनिजों के बड़े भंडार हैं।


Download Android App
Download iOS App




