48 दिनों तक 4 लड़के ने 1 लड़की का किया गैंगरेप, दरोगा के पास पहुंची तो मदद का झांसा देकर बनाए संबंध, सन्न कर देगी पूरी कहानी

Summary :

Bulandshahr Gangrape News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाने से हड़कंप मच गया है. गैंगरेप पीड़िता ने दो दरोगाओं इकराम और शुभम राठी पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग मेंसनसनी फैल गई है. विभाग ने उच्चस्तरीय स्तर पर जांच करने के आदेश दिए हैं। इस घटना संबंधित ऑडियो भी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पूरे केस को और भी पेचीला बना दिया है। Bulandshahr…

Bulandshahr Gangrape News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगाने से हड़कंप मच गया है. गैंगरेप पीड़िता ने दो दरोगाओं इकराम और शुभम राठी पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस विभाग मेंसनसनी फैल गई है. विभाग ने उच्चस्तरीय स्तर पर जांच करने के आदेश दिए हैं। इस घटना संबंधित ऑडियो भी है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे पूरे केस को और भी पेचीला बना दिया है।

Bulandshahr rape case video viral: क्या है पूरा मामला?

Bulandshahr Gangrape News
Bulandshahr Gangrape News (credit-sm)

पीड़िता के अनुसार साल 2024 में तीन युवकों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया, फिर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसने तत्काल FIR दर्ज करवाई, लेकिन इसके बावजूद न तो उसे न्याय मिला और न ही कार्रवाई की गति तेज हुई। अब पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि जांच अधिकारी दारोगा इकराम ने केस में मदद का भरोसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

उसका आरोप है कि वर्दी का भय दिखाकर और केस बिगाड़ने की धमकी देकर दारोगा ने कई बार उसका शोषण किया। इस बीच, दारोगा और पीड़िता से जुड़े कई कथित आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी जांच के लिए पुलिस विभाग ने अलग से एन्क्वायरी शुरू कर दी है।

UP Crime: पीड़िता के पति से रिश्वत के साथ-साथ जेल में किया गया बंद

Bulandshahr Gangrape News (credit-sm)
Bulandshahr Gangrape News (credit-sm)

पीड़िता का यह भी कहना है कि जब उसके पति ने न्याय की मांग की, तो दारोगा शुभम राठी ने उसे कोतवाली बुलाकर हवालात में बंद कर दिया, पीटा और 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। साथ ही, डीआईजी से शिकायत करने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। हैरानी की बात यह है कि आरोपित दोनों दारोगा शुभम राठी और इकराम।अब भी उसी थाने में तैनात हैं, जहां से यह पूरा मामला सामने आया है। पुलिस विभाग दोनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच कर रहा है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।

Bulandshahr Gangrape News: घटना पर पुलिस अधिकारी ने क्या-कुछ कहा?

Bulandshahr Gangrape News
Bulandshahr Gangrape News (credit-sm)

वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो क्लिप और पीड़िता के लिखित बयान को अत्यंत गंभीरता से परखा जा रहा है। यदि आरोप सत्य पाए गए, तो दोनों दारोगाओं पर निलंबन, गिरफ्तारी और गैंगरेप व भ्रष्टाचार की धाराओं में FIR दर्ज करने तक की कार्रवाई हो सकती है।

ये भी पढ़ें: गैंगेरेप, शादी, तलाक अब पति कहता है तुम्हें दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा..हलाला के बाद मुसलमान बनोगी; दंग कर देगी ये कहानी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।