बोरिंग मटर पनीर को कहें Bye-Bye! सिर्फ 30 मिनट में बनाएं Tasty ढाबा स्टाइल पनीर बटर मसाला

Summary :

Paneer Butter Masala Recipe in Hindi: भारतीयों के लिए पार्टी, त्योहार या सेलिब्रेशन पनीर के बिना एकदम अधूरा होता है। सर्दियों का मौसम है, इसी के साथ शादियों की दास्तान भी शुरु हो गई है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना तो लगा ही रहता है। अब ऐसा हो सकता है क्या कि घर में खास मेहमान आने वाले हों और पनीर की सब्जी न बनें। पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, जो वाकई स्वादिष्ठ होती हैं। लेकिन पनीर बटर मसाला सब्जी की तो बात कुछ और ही होती है। रेस्टोरेंट या ढाबे पर तो बहुत बार…

Paneer Butter Masala Recipe in Hindi: भारतीयों के लिए पार्टी, त्योहार या सेलिब्रेशन पनीर के बिना एकदम अधूरा होता है। सर्दियों का मौसम है, इसी के साथ शादियों की दास्तान भी शुरु हो गई है। ऐसे में मेहमानों का आना जाना तो लगा ही रहता है। अब ऐसा हो सकता है क्या कि घर में खास मेहमान आने वाले हों और पनीर की सब्जी न बनें।

पनीर से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, जो वाकई स्वादिष्ठ होती हैं। लेकिन पनीर बटर मसाला सब्जी की तो बात कुछ और ही होती है। रेस्टोरेंट या ढाबे पर तो बहुत बार पनीर बटर मसाला खाया होगा, लेकिन क्या कभी घर पर बनाने का ट्राई किया है? नहीं, तो चलिए बताते हैं, इसे बनाना बहुत आसान है।

घर पर अगर आप पनीर बटर मसाला बनाते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि छोटी-सी गलती स्वाद बिगाड़ सकती है। इस लेख में हम आपको ढाबा स्टाइल पनीर बटर मसाला बनाने की रेसिपी बताएंगे, स्वाद ऐसा होगा की खाने के बाद सब उंगलियां चाटेंगे। आइए जानते हैं पनीर बटर मसाला की रेसिपी-

Paneer Butter Masala Recipe in Hindi: पनीर बटर मसाला की सामग्री

Paneer Butter Masala Recipe in Hindi
Paneer Butter Masala Recipe in Hindi (Photo: Social Media)
पनीर बटर मसाला बनाने के लिए आपको चाहिए-
मुख्य सामग्री:
पनीर- 250 ग्राम (मध्यम आकार के टुकड़ों में कटा हुआ)
मक्खन- 4 टेबलस्पून
तेल- 1 टेबल-स्पून
फ़्रेश क्रीम- 4 टेबल-स्पून
ग्रेवी के लिए:
टमाटर- 4, मोटे-मोटे कटे हुए
प्याज़- 1 ,मोटे-मोटे कटे हुए
काजू- 12 से 15 पीस
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा,
लहसुन- 4 से 5 कलियां
साबुत मसाले:
तेजपत्ता- 1
हरी इलायची- 2
लौंग- 3
दालचीनी- 1 इंच का टुकड़ा
पाउडर मसाले:
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर- 1.5 टी-स्पून
धनिया पाउडर- 1 टी-स्पून
जीरा पाउडर- 1/2 टी-स्पून
गरम मसाला- 1/2 टी-स्पून
नमक- स्वादानुसार (लगभग 3/4 टी-स्पून)
कसूरी मेथी-1 टी-स्पून
चीनी- 1 टी-स्पून
पानी- 1/2 से 1 कप

Paneer Butter Masala Curry: ऐसे तैयार करें स्वादिष्ठ पनीर बटर मसाला

Paneer Butter Masala Recipe in Hindi
Paneer Butter Masala Recipe in Hindi (Photo: Social Media)
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा तेल और मक्खन गरम करें। इसमें साबुत मसाले (तेजपत्ता, लौंग, इलायची) और प्याज भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और काजू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कटे हुए टमाटर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं। मिश्रण को ठंडा करके तेजपत्ता निकाल दें, और उसे एकदम बारीक पीसकर एक छलनी से छान लें। छानने के बाद आपकी ग्रेवी को स्मूद टेक्सचर मिलेगा।

छनी हुई ग्रेवी को फिर से कढ़ाई में डालें और बचा हुआ मक्खन मिलाएं। इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, और गरम मसाला डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि तेल ग्रेवी से अलग न होने लगे। टमाटर की खटास को संतुलित करने के लिए इसमें थोड़ी चीनी और बचा हुआ नमक डालें। अब पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी (हाथों से रगड़कर) मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। अंत में, आंच बंद करके ताज़ी क्रीम डालें और अच्छी तरह मिलाएं। गरमा-गरम पनीर बटर मसाला को क्रीम और हरे धनिये से सजाकर नान या तंदूरी रोटी के साथ परोसें।

Recipes in Hindi
Recipes in Hindi (Photo: Social Media)

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।