Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही घरों में साग बनना शुरू हो जाता है। लेकिन ठंड शुरू होते ही पंजाबी घरों में जिस डिश की खुशबू सबसे पहले फैलती है, वो है सरसों का साग। सरसों का साग और मक्के की रोटी भले ही पंजाबी ट्रेडिशनल डिश हो, लेकिन देश भर में इस कॉम्बो को खूब पसंद किया जाता है। मक्खन की खुशबू, भुने हुए मसालों का तड़का और मक्के की रोटी के साथ इसका मेल लाजवाब है। अगर आप भी इस बार घर पर ढाबा-जैसा पंजाबी स्वाद चाहते हैं, तो ये रही असली देसी रेसिपी।
Sarson Ka Saag Recipe: ऐसे बनाएं सरसों का साग

सामग्री
- सरसों का साग- 750 ग्राम
- पालक का साग- 250 ग्राम
- बथुए का साग- 250 ग्राम
- पानी- 2 कप
- नमक- एक चुटकी
- मक्की का आटा- 1 1/2 कप
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 25 ग्राम
- लहसुन- 6 कली
- प्याज-2
- घी
- मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून लाल
- गरम मसाला- 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर- 1/2 टी स्पून
विधि

- सरसो का साग बनाने के लिए, सबसे पहले तीनों साग को अच्छे से धो लें।
- प्रेशर कुकर में तीनों साग को डालकर, उसमें थोड़ा नमक और पानी डालें। इसके बाद इसे आधे घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं।
- अब साग का सारा पानी निचोड़कर अलग रख दें।
- साग को कुकर में अच्छे से मैश कर लें और इसमें थोड़ा सा मक्के का आटा डालकर मिलाएं।
- इसके बाद कुकर में साग का पानी और उसके साथ नार्मल पानी डालें, इसे धीमी आंच पर पकाएं।
- साग में हरी मिर्च और अदरक डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं।
- अब इसके लिए तड़का तैयार करें, इसके लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें प्याज, अदरक, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर भूनें।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब इस तड़के को साग में डालकर मिक्स कर दें।
- बनकर तैयार है पंजाबी स्टाइल सरसों का साग। इसे आप मक्के की रोटी के साथ गरमा-गरम परोस सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



