सस्ती शराब खरीदकर देते थे झांसा, फिर चुरा लेते थे महंगी! कानपुर में पकड़ा गया ‘बंटी-बबली’ स्टाइल में चोरी करने वाला कपल

Summary :

Kanpur Liquor Theft Couple: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक शराब की दुकान पर हुई चोरी ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं जब मामले की असली वजह सामने आए तो सब दंग रह गए। दरअसल इस चोरी की वारदात को एक युवक और युवती ‘बंटी-बबली’ स्टाइल में अंजाम दे रहे थे। उनका तरीका इतना अनोखा था कि कई दिनों तक कोई समझ ही नहीं पाया कि दुकान से महंगी शराब की बोतलें कैसे गायब हो रही हैं। Kanpur Liquor Theft Couple: कैसे हुई चोरी की शुरुआत? राघवेंद्र पांडे की ग्लोबल वाइंस शॉप में कुछ दिनों से लगातार महंगी…

Kanpur Liquor Theft Couple: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में एक शराब की दुकान पर हुई चोरी ने सभी को हैरान कर दिया। वहीं जब मामले की असली वजह सामने आए तो सब दंग रह गए। दरअसल इस चोरी की वारदात को एक युवक और युवती ‘बंटी-बबली’ स्टाइल में अंजाम दे रहे थे। उनका तरीका इतना अनोखा था कि कई दिनों तक कोई समझ ही नहीं पाया कि दुकान से महंगी शराब की बोतलें कैसे गायब हो रही हैं।

Kanpur Liquor Theft Couple: कैसे हुई चोरी की शुरुआत?

राघवेंद्र पांडे की ग्लोबल वाइंस शॉप में कुछ दिनों से लगातार महंगी शराब की बोतलें गायब हो रही थीं। शुरू में दुकानदार को लगा कि शायद कोई गिनती में गलती हो गई होगी, लेकिन जब यह सिलसिला बढ़ता गया, तो उसने दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखने का फैसला किया। फुटेज देखकर वह दंग रह गए।

वीडियो में दिखा कि एक युवक और एक युवती बार-बार दुकान में आते थे। युवक सस्ती शराब की बोतल खरीदने का नाटक करता और दुकान के मैनेजर से बातचीत में उन्हें उलझा देता था। इस बीच युवती महंगी शराब के रैक के पास जाकर एक बोतल उठाती और चुपचाप अपनी कमर में छिपाकर बाहर निकल जाती थी। दोनों हर बार ऐसे ही चोरी करके निकल जाते।

Kanpur Liquor Theft Couple (source: social media)
Kanpur Liquor Theft Couple (source: social media)

Kanpur Crime News: सीसीटीवी से खुला राज

जब फुटेज में यह सच्चाई सामने आई तो दुकानदार ने अपनी टीम को सतर्क कर दिया। सभी कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि अगर यह जोड़ा दोबारा दुकान पर आए, तो ध्यान से नजर रखें। कुछ ही दिनों बाद वही युवक-युवती फिर से दुकान पर पहुंच गए। इस बार भी बंटी यानी युवक ने सस्ती शराब खरीदी और बातचीत में कर्मचारियों को उलझाया, जबकि युवती (बबली) ने महंगी शराब की एक और बोतल अपनी कमर में खोंस ली। लेकिन इस बार दुकानदार पहले से तैयार था।

Liquor Shop Scam Kanpur: रंगे हाथों पकड़ा

दुकानदार ने तुरंत कोई हंगामा नहीं किया। उसने बबली को बाहर निकलने दिया ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। जैसे ही बबली बाहर जाकर बोतल बंटी को सौंपने लगी और स्कूटी लेने के लिए आगे बढ़ी, तभी कर्मचारियों ने बंटी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो चोरी की महंगी शराब की बोतलें बरामद हुईं। बंटी को पकड़ते ही बबली मौके से स्कूटी लेकर फरार हो गई। दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Kanpur Liquor Theft Couple (source: social media)
Kanpur Liquor Theft Couple (source: social media)

पुलिस की कार्रवाई

थाना पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नबील, निवासी जूही सफेद कॉलोनी बताया। उसने बताया कि उसकी महिला साथी का नाम श्रेया शर्मा, निवासी हेमंत बिहार है। दोनों ने मिलकर कई बार इस तरह की चोरी की योजना बनाई थी। डीसीपी डी.एन. चौधरी के अनुसार, शिकायत दर्ज कर ली गई है और बंटी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब फरार बबली यानी श्रेया शर्मा की तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ज्ञान और बाहर अपमान! यूट्यूबर वंशिका ने प्रॉपर्टी के लिए अपने मां-बाप के साथ की मारपीट, दीं गंदी गालियां

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।