सोशल मीडिया पर ज्ञान और बाहर अपमान! यूट्यूबर वंशिका ने प्रॉपर्टी के लिए अपने मां-बाप के साथ की मारपीट, दीं गंदी गालियां

Summary :

YouTuber Vanshika Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर बेटी पर अपनी मां-बाप के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस यूट्यूबर का नाम वंशिका है और वह लगभग दो साल से अपना यूट्यूब चैनल “वंशिका हापुड़ वीके” चला रही है। आरोप है कि उसने अपनी मां बंटी और पिता के साथ घर में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की तथा मारपीट तक की। YouTuber Vanshika Viral Video: यूट्यूबर वंशिका का दबाव मां बंटी की शिकायत के अनुसार, वंशिका ने साथ में काम…

YouTuber Vanshika Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यूट्यूबर बेटी पर अपनी मां-बाप के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस यूट्यूबर का नाम वंशिका है और वह लगभग दो साल से अपना यूट्यूब चैनल “वंशिका हापुड़ वीके” चला रही है। आरोप है कि उसने अपनी मां बंटी और पिता के साथ घर में घुसकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, गाली-गलौज की तथा मारपीट तक की।

YouTuber Vanshika Viral Video: यूट्यूबर वंशिका का दबाव

मां बंटी की शिकायत के अनुसार, वंशिका ने साथ में काम कर रहे मैनेजर हिमांशु के कहने पर मकान और प्लॉट का बैनामा (कानूनी हस्तांतरण) उसके नाम कराने का दबाव बनाया। कहा जा रहा है कि वंशिका पहले भी जेवरात और पैसे लेकर जा चुकी है। मकान-प्लॉट के लालच में उसने अपनी माँ-बाप पर जोर बनाया कि ये संपत्ति उसकी है और उसे तुरंत बैनामा देना होगा।

YouTuber Vanshika Viral Video (source: social media)
YouTuber Vanshika Viral Video (source: social media)

YouTuber Abuses Mother Video: गालियां और मारपीट का वीडियो वायरल

मां ने बताया कि 4 नवंबर को वंशिका, हिमांशु व उसका भाई यश घर आए। जैसे ही घर में घुसी, वंशिका ने अपनी मां के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कहा, “यह मकान और प्लॉट मेरा है।” मां ने विरोध किया तो वंशिका ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद हिमांशु और यश ने भी मां और बहन शिखा के साथ मारपीट की। इस दौरान वंशिका द्वारा माँ को गालियां देते और पीटते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Youtuber Vanshika Hapur: पुलिस पहुंचने के बाद मिली धमकी

इस घटना की सूचना मिलते ही 112 नम्बर की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद वहां से चली गई। मगर समझाने के बाद भी वंशिका, हिमांशु व यश ने मां-बाप को धमकी दी कि अगर मकान और प्लॉट का बैनामा हिमांशु के नाम नहीं हुआ, तो उन्हें जान से मार डालेंगे। पीड़ित माँ बंटी ने शिकायत में कहा है कि वह मेहनत-मजदूरी करके जीवन यापन करती हैं और इस तरह के दबाव, धमकी और हिंसा से उनका जीवन असुरक्षित हो गया है।

YouTuber Vanshika Viral Video (source: social media)
YouTuber Vanshika Viral Video (source: social media)

शिकायत व न्याय की गुहार

बंटी ने नगर कोतवाली में वंशिका, हिमांशु व यश के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा है कि यह सिर्फ एक संपत्ति का मामला नहीं है, बल्कि परिवार के साथ हिंसा और धमकियों का गंभीर मामला है।

यह भी पढ़ें: मुस्कान ही नहीं रूबी भी प्रेमी संग मिलकर पति की ली जान, कई टुकड़े कर शव को किचन में दफनाया, पूरी घटना सुन खौल जाएगा खून

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।