जिन 121 सीटों पर आज पहले फेज में हो रही वोटिंग, वहां 2020 में कैसा था मतदाताओं का रुझान? 90 वर्षीय वृद्धों में काफी उत्साह

Summary :

Bihar Election 2025 vs 2020: बिहार में आज गुरुवार, 6 नवंवर 2025 को पहले फेज में 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इस बार का चुनाव कुछ बाहुबली सीटों को लेकर बेहद खास है। इस चुनाव में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय हो जाएगा। 18 जिलों में वोटिंग जारी है। शाम 3 बजे तक 121 सीटों पर 53.77 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं अगर बात करें पिछले चुनाव 2020 की तो उस दौरान 121 सीटों पर पहले फेज में 57.22 फीसदी वोटिंग हुई थी। हालांकि, इस साल बिहार में अधिक वोटिंग…

Bihar Election 2025 vs 2020: बिहार में आज गुरुवार, 6 नवंवर 2025 को पहले फेज में 121 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है। इस बार का चुनाव कुछ बाहुबली सीटों को लेकर बेहद खास है। इस चुनाव में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला तय हो जाएगा। 18 जिलों में वोटिंग जारी है। शाम 3 बजे तक 121 सीटों पर 53.77 फीसदी वोटिंग हुई है।

वहीं अगर बात करें पिछले चुनाव 2020 की तो उस दौरान 121 सीटों पर पहले फेज में 57.22 फीसदी वोटिंग हुई थी। हालांकि, इस साल बिहार में अधिक वोटिंग हो रही है। लोग बढ़ चढ़कर मतदान कर रहे हैं। तो चलिए जानते है 2020 में इन 121 सीटों पर मतदाओं का रुझान कितना था?

Bihar Election Live: 18 जिलों में शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग

Bihar Election 2025 vs 2020
Bihar Election 2025 vs 2020

बता दें कि आज पहले चरण के मतदान में बिहार के 18 जिलों में शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. कुछ संवेदनशील इलाकों में शाम 5 बजे तक ही वोटिंग होगी. आज मधेपुरा,सहरसा,दरभंगा,मुजफ्फरपुर,गोपालगंज,सीवान,सारण,वैशाली,समस्तीपुर,बेगूसराय,खगड़िया,मुंगेर,लखीसराय,शेखपुरा,नालंदा,पटना,भोजपुर और बक्सर जिले में वोटिंग हो रही है।

Bihar first phase election: यहां देखें 2020 के पहले चरण में 121 सीटों पर कितनी फीसदी वोटिंग हुई? (शाम 6 बजे तक का आंकड़ा)

Bihar Election 2025 vs 2020 (credit-sm)
Bihar Election 2025 vs 2020 (credit-sm)
क्षेत्र / विधानसभा प्रतिशत (%) क्षेत्र / विधानसभा प्रतिशत (%)
आलमनगर 61.76 बिहारीगंज 60.53
सिंहेश्वर 61.49 मधेपुरा 62.06
सोनबरसा 53.73 सहरसा 61.22
सिमरी बख्तियारपुर 58.09 महिषी 58.76
कुशेश्वरस्थान 54.42 गौड़ाबौराम 57.19
बेनीपुर 56.51 अलीनगर 57.4
दरभंगा ग्रामीण 54.12 दरभंगा 55.79
हायाघाट 59.1 बहादुरपुर 59.34
केवटी 56.4 जाले 54.14
गायघाट 57.45 औराई 55.66
मीनापुर 65.26 बोचहां 65.17
सकरा 63.08 कुढ़नी 64.18
मुजफ्फरपुर 52.71 कांटी 63.28
बरूराज 61.12 पारू 60.24
साहेबगंज 59.56 बैकुंठपुर 57.71
बरौली 58.68 गोपालगंज 55.03
कुचायकोट 55.85 भोरे 53.98
हथुआ 57.24 सीवान 54.42
जीरादेई 52.04 दरौली 50.16
रघुनाथपुर 53.52 दरौंधा 51.11
बड़हरिया 57.14 गोरियाकोठी 57.8
महाराजगंज 53.62 एकमा 50.66
मांझी 52.22 बनियापुर 52.84
तरैया 54.9 मढ़ौरा 56.61
छपरा 50.99 गरखा 57.53
अमनौर 56.77 परसा 57.74
सोनपुर 58.96 हाजीपुर 57.2
लालगंज 57.65 वैशाली 59.01
महुआ 60.04 राजापाकर 55.91
राघोपुर 58.03 महनार 54.38
पातेपुर 57.07 कल्याणपुर 57.93
वारिसनगर 58.97 समस्तीपुर 59.55
उजियारपुर 62.05 मोरवा 59.42
सरायरंजन 60.86 मोहिउद्दीननगर 56.02
विभूतिपुर 60.89 रोसड़ा 55.08
हसनपुर 58.64 चेरिया बरियारपुर 60.9
बछवाड़ा 60.87 तेघड़ा 60.0
मटिहानी 61.1 साहिबपुर कमाल 62.77
बेगूसराय 55.6 बखरी 60.35
अलौली 57.08 खगड़िया 58.01
बेलदौर 57.72 परबत्ता 60.24
तारापुर 55.0 मुंगेर 48.73
जमालपुर 46.61 सूरजगढ़ा 56.03
लखीसराय 52.78 शेखपुरा 56.26
बरबीघा 53.13 अस्थावां 49.48
बिहारशरीफ 48.51 राजगीर 53.66
इस्लामपुर 55.77 हिलसा 54.79
नालंदा 54.68 हरनौत 51.47
मोकामा 54.01 बाढ़ 53.45
बख्तियारपुर 60.35 दीघा 36.99
बांकीपुर 35.91 कुम्हरार 35.27
पटना साहिब 52.23 फतुहा 62.16
दानापुर 52.49 मनेर 61.0
फुलवारी 57.37 मसौढ़ी 58.28
पालीगंज 54.71 बिक्रम 58.57
संदेश 52.96 बड़हरा 52.6
आरा 48.35 अगिआंव 52.46
तरारी 55.63 जगदीशपुर 54.39
शाहपुर 49.09 ब्रह्मपुर 54.39
बक्सर 56.32 डुमरांव 54.98
राजपुर 56.97 — —

यहां देखें 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर कितनी फीसदी वोटिंग हुई? (शाम 3 बजे तक का आंकड़ा)

जिला (District) मतदान प्रतिशत (%)
MADHEPURA 55.96
SAHARSA 55.22
DARBHANGA 51.75
MUZAFFARPUR 58.40
GOPALGANJ 58.17
SIWAN 50.93
SARAN 54.60
VAISHALI 53.63
SAMASTIPUR 56.35
BEGUSARAI 59.82
KHAGARIA 54.77
MUNGER 52.17
LAKHISARAI 57.39
SHEIKHPURA 49.37
NALANDA 52.32
PATNA 48.69
BHOJPUR 50.07
BUXAR 51.69
कुल औसत (TOTAL) 53.77

Bihar News: बिहार में पहले फेज की वोटिंग जारी

बिहार में पहले फेज की वोटिंग जारी
बिहार में पहले फेज की वोटिंग जारी

बिहार चुनाव को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में ज़बरदस्त उत्साह है। कहते हैं वोट देना नाश्ते से ज़्यादा ज़रूरी है। इसलिए बिहार के लोग पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पूरा परिवार वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुँच गया है। इस तस्वीर में दो बुज़ुर्ग दिख रहे हैं, जिनकी उम्र लगभग 90 साल बताई जा रही है। वे काफ़ी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।

बुजुर्गों में चुनाव को लेकर अधिक उत्साह
बुजुर्गों में चुनाव को लेकर अधिक उत्साह

Bihar Election 2025 vs 2020: जानिए बिहार के पिछले तीन चुनावों में क्या रहा मतदाताओं का रुझान?

बिहार चुनाव में सत्ता की दिशा तय करने वाले माने जाने वाले पहले चरण का मतदान पैटर्न पिछले तीन चुनावों- 2020, 2015 और 2010 में कैसा रहा है?

आइए 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से शुरुआत करते हैं। उस साल पहले चरण की सीटों पर 56.1% मतदान दर्ज किया गया था। इनमें सबसे ज्यादा 65.3% वोटिंग मीनापुर में और सबसे कम 35.3% कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में हुई थी। उत्तर और उत्तर-मध्य बिहार के कई इलाकों में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा, जबकि राजधानी पटना और उसके आसपास के शहरी क्षेत्रों में मतदान का रुझान अपेक्षाकृत कम रहा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2015

2015 चुनाव में कुल 55.9% मतदान हुआ था। पहले चरण में भी करीब इतनी ही वोटिंग हुई थी। इस दौरान बोचहां सीट पर सबसे अधिक 65.5% और कुम्हरार में सबसे कम 38.2% मतदान दर्ज किया गया। उत्तर और मध्य बिहार के ग्रामीण इलाकों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मतदान को लेकर अपेक्षाकृत कम उत्साह देखने को मिला।

Bihar Election 2025 vs 2020: बिहार विधानसभा चुनाव 2010

बिहार विधानसभा चुनाव 2010
बिहार विधानसभा चुनाव 2010 (credit-sm)

वहीं, 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 52.1% वोटिंग हुई थी। उस समय मीनापुर सीट पर 61.1% मतदान हुआ था। पहले चरण की सीटों पर मतदान का रुझान अपेक्षाकृत कम था, हालांकि शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं ने मतदान को लेकर थोड़ा अधिक उत्साह दिखाया था।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Phase 1 Live Updates: 3 बजे तक 53. 77% हुआ मतदान, जानिए कहां कितने प्रतिशत डले वोट?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।