खर्चों पर लगाम लगाने के लिए फॉलो करें ये 6 Smart Money Saving Tips

Summary :

Financial Habits for Young Adults: आजकल के युवा जितना कमाते नहीं हैं उससे ज्यादा खर्च कर देते हैं। इसके बहुत सारे कारण भी हो सकते हैं, जैसे लग्जरी लाइफस्टाइल को फॉलो करना, घर से दूर रहना या फिर बहुत खर्चिले स्वभाव का होना। लेकिन यदि आप कमाते हैं तो उसका कुछ हिस्सा बचाना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि यही बचत आपके भविष्य में काम आती है। कई लोग पैसा बचाना तो चाहते हैं लेकिन कई कारणों से उनके खर्च कम नहीं होते। ऐसे में यहां पर कुछ Smart Saving Habits बताई गई हैं जिन्हें फॉलो करके आप भी पैसे बचा…

Financial Habits for Young Adults: आजकल के युवा जितना कमाते नहीं हैं उससे ज्यादा खर्च कर देते हैं। इसके बहुत सारे कारण भी हो सकते हैं, जैसे लग्जरी लाइफस्टाइल को फॉलो करना, घर से दूर रहना या फिर बहुत खर्चिले स्वभाव का होना। लेकिन यदि आप कमाते हैं तो उसका कुछ हिस्सा बचाना बहुत जरुरी होता है, क्योंकि यही बचत आपके भविष्य में काम आती है। कई लोग पैसा बचाना तो चाहते हैं लेकिन कई कारणों से उनके खर्च कम नहीं होते। ऐसे में यहां पर कुछ Smart Saving Habits बताई गई हैं जिन्हें फॉलो करके आप भी पैसे बचा सकते हैं।

Financial Habits for Young Adults: बचत के लिए अपनाएं ये 6 असरदार टिप्स

Money Management Tips
Money Management Tips (Photo: Freepik)

1. बजट बनाएं

सबसे पहले तो महीने के शुरुआत में ही एक बजट बना लें, इसमें अपनी इनकम और खर्चों का एक ग्राफ बना लें और जरुरत की चीजों के लिए होने वाले खर्चों को लिखें।

2. बैंक खाते पर नजर रखें

जिस खाते पर आपकी सैलरी क्रेडित होती है उसपर नजर बनाए रखें। पूरे महीने में उस बैंक अकाउंट से कितने की लेन-देन हो रही है इसका ध्यान रखना काफी जरुरी होता है। इस खाते से हो रही सारी ट्रांज़ैक्शन का पूरा रिकॉर्ड रखें और नियमित रूप से अपने बैंक स्टेटमेंट और नोटिफिकेशन जांचते रहें। अपने ऑनलाइन खर्चों का भी ट्रैक रखें, समय-समय पर यूपीआई ट्रांजैक्शन पर ध्यान रखना जरुरी है।

3. आमदनी और खर्च में संतुलन बनाएं रखें

Financial Habits for Young Adults
Financial Habits for Young Adults (Photo: Freepik)
अपने खर्च का हिसाब पर्सेंटेज में रखें। आपका खर्च आपके टोटल इनकम के 60% से ज्यादा नहीं होना चाहिए। जितना कम आपके खर्च का प्रतिशत होगा, उतनी आसानी से आप बचत कर पाएंगे। शे

4. उधार लेने की आदत से दूर रहें

जब तक आपकी कमाई और खर्च के बीच अच्छा तालमेल न बन जाए, तब तक किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। बैंक अगर क्रेडिट कार्ड ऑफर करे, तो भी डेबिट कार्ड का ही उपयोग करें। केवल तब ही क्रेडिट कार्ड लें जब आपके खाते में हर महीने एक स्वस्थ बैलेंस बना रहता हो।

5. क्रेडिट हिस्ट्री को मजबूत रखें

Financial Habits for Young Adults
Financial Habits for Young Adults (Photo: Freepik)
आपकी क्रेडिट हिस्ट्री मजबूत होनी चाहिए। यदि आपके पास कोई एजुकेशन लोन या अन्य ऋण है, तो उसे समय पर चुकाने की कोशिश करें। जरूरत पड़े तो परिवार या बैंक से शर्तों में बदलाव की बात करें। यह सोचकर लोन न चुकाना कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, गलती होगी। खराब क्रेडिट स्कोर भविष्य में जरूरी लोन पाने में मुश्किल खड़ी कर सकता है।

6. पहले बचत, फिर खर्च

हर महीने बचत को प्राथमिकता दें। खर्च के बाद बची रकम से बचत करने का सोचेंगे तो शायद कुछ भी न बच पाए। चाहे छोटी राशि हो, लेकिन नियमित निवेश की आदत डालें। अपने पीपीएफ, आरडी या म्यूचुअल फंड के एसआईपी में हर महीने निश्चित रकम डालें। खर्च वही करें जो बचत के बाद शेष रहे।
यह भी पढ़ें- गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम! 18 कैरेट Gold Necklace और Rings की ये 7 Designs आपको देंगी रॉयल लुक

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।