18 Carat Gold Jewellery Designs: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अक्टूबर के महीने में सोने चांदी की कीमत में पहले भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन धनतेरस के बाद से गिरावट का दौर जारी है। अब नवंबर महीने की शुरूआत में ही सोने चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज 02 नवंबर, 2025 को दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹9,240 प्रति ग्राम है और 10 ग्राम के लिए यह ₹92,400 है।
नवंबर की गुलाबी ठंड के साथ शादी सीजन की शुरुआत भी हो चुकी है। ऐसे में आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं और गोल्ड की खरीद कर सकते हैं। अगर आप भी 18 कैरेट गोल्ड से कोई ज्वेलरी खरीदने की सोच रही हैं तो यहां पर 18 Carat Gold Jewellery Designs बताई गईं हैं, जिन्हें आप खरीद या बनवा सकते हैं।
Gold Necklace Designs: शादियों से लेकर डेट नाइट तक यह नेकलेस डिजाइन्स हैं सबसे बेस्ट
1. गोल्ड पेंडेंट डिज़ाइन

इस नेकलेस में चेन के साथ यह गोल्ड पेंडेंट डिज़ाइन दी गई है। यह आपको काफी ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक देगा। यह आपके सभी फॉर्मल लुक्स को कंप्लीट करने के लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। आप इसका 18 कैरेट गोल्ड डिजाइन ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन ₹26,612 की कीमत में खरीद सकते हैं।
2. ट्रेडिशनल वेडिंग गोल्ड नेकलेस

अगर शादी के लिए नेकलेस लेने की सोच रही हैं तो यह डिजाइन काफी ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देगी। 18 कैरेट गोल्ड वाले इस नेकलेस को आप ₹3, 00,286 कीमत में खरीद या बनवा सकते हैं।
3. डायमंड पेंडेंट नेकलेस

गोल्ड के साथ डायमंड का कॉम्बिनेशन काफी रॉयल लुक देता है। ऐसे में डायमंड पेंडेंट नेकलेस ट्राई कर सकते हैं। यह आपके रोजमर्रा के लुक को स्टाइलिश बनाएगा। यह कैजुअल नेकलेस डेट नाइट्स के लिए भी परफेक्ट है। आप इसकी 18 गोल्ड वाली डिजाइन को ₹56,993 में खरीद सकते हैं।
4. Enigmatic डायमंड नेकलेस

गोल्ड और डायमंड के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाला ये नेकलेस आपको काफी एलिगेंट लुक देगा। आप इसे कैजुअल या फिर ऑफिस पार्टी में कैरी कर सकती हैं। इसके 18 कैरेट गोल्ड वाले डिजाइन की कीमत आपको लगभग ₹2,46,141 पड़ेगी।
18 Carat Gold Jewellery Designs: किसी खास को गिफ्ट करने के लिए यूनिक गोल्ड रिंग डिजाइन
1. इनफिनिटी रिंग डिजाइन (Infinity Ring)

यह डिजाइन ऑल टाइम फेवरेट होती है। आप इसे कैजुअल लुक्स के साथ कैरी कर सकती हैं।
2. हार्ट डिजाइन वाली रिंग (Dangling Heart Ring)

अगर आप अपने किसी खास को प्रपोस करने की सोच रहे हैं या फिर अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो यह Dangling Heart Ring बेस्ट ऑप्शन होगा।
3. बॉन्ड रिंग (Bond Ring)

आप इसे अपने किसी खास मौके पर कैरी कर सकती हैं। यह आपके ऑवरऑल लुक को चार्मिंग और स्टाइलिश बनाएगी।
4. क्लासिक सॉलिटेयर रिंग (Radiance Solitaire Ring)

अगर आपको अपने रिंग में रॉयल टच चाहिए तो इस क्लासिक सॉलिटेयर रिंग को वियर करें। यह सिंपल और एलिगेंट लुक देगी।
यह भी पढ़ें- Latest Blouse Design: एक से बढ़कर एक ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखना न भूले, सहेली भी पूछेगी कहा से बनवाया
Latest Blouse Design: अगर आपको ग्लैमरस दिखने का शौक है तो इस तरह का ट्यूब ब्लाउज अवश्य बना लें। इस तरह का ट्यूब ब्लाउज आपकी सिंपल सी साड़ी में चार चांद लगा देगा। इसे आप साड़ी के साथ ही पहनेंगी तो ये ज्यादा अच्छा लगेगा, आगे पढ़ें…


Download Android App
Download iOS App




