मुस्कान ही नहीं रूबी भी प्रेमी संग मिलकर पति की ली जान, कई टुकड़े कर शव को किचन में दफनाया, पूरी घटना सुन खौल जाएगा खून

Summary :

Ahmedabad Sameer Ansari Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और इंदौर की सोनम रघुवंशी की जैसी एक और महिला का नाम सामने आया है. जिसने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या की। हत्या के बाद उन्होंने शव को अपने घर के किचन में ही दफना दिया। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में कई राज उजागर हुए हैं। Drishyam style murder in Ahmedabad: क्या है पूरा मामला? बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद की रूबी ने प्रेमी संग पति को जान से मारने में सफल रही। यह पूरी घटना फतेवाड़ी इलाके…

Ahmedabad Sameer Ansari Murder: उत्तर प्रदेश के मेरठ की मुस्कान रस्तोगी और इंदौर की सोनम रघुवंशी की जैसी एक और महिला का नाम सामने आया है. जिसने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या की। हत्या के बाद उन्होंने शव को अपने घर के किचन में ही दफना दिया। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में कई राज उजागर हुए हैं।

Drishyam style murder in Ahmedabad: क्या है पूरा मामला?

Ahmedabad Sameer Ansari Murder (credit-sm)

बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद की रूबी ने प्रेमी संग पति को जान से मारने में सफल रही। यह पूरी घटना फतेवाड़ी इलाके की है। यह घटना को आम घटना नहीं है बल्कि इस घटना ने ‘दृश्यम’ फिल्म की याद ताजा कर दी हैं. रूबी ने अपने पति की हत्या में प्रेमी और उसके तीन दोस्तों की मदद ली है। हत्या के बाद पति के शव को कई टुकड़े कर किचन में दफना दिया। इतना ही नहीं उसके ऊपर सीमेंट और टाइल्स लगाकर इस हत्याकांड को ऐसे छिपाया गया कि 14 महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी।

Ahmedabad Murder Case: क्राइम ब्रांच को लगी भनक

Ahmedabad Sameer Ansari Murder (credit-sm)
Ahmedabad Sameer Ansari Murder (credit-sm)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को खबर मिली थी कि फतेवाड़ी केनाल के पास रहने वाला अंसारी पिछले कई महीनों से गायब है। हालांकि, इस गुमसुदगी के पीछे का कारण एक डरावना सच था। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि पिछले 14 महीनों से समीर अंसारी का फोन बंद है। वह न तो किसी के संपर्क में था न ही किसी से उसकी बातचीत हुई और न ही किसी ने उसे सामने से देखा था। इस सभी पहलुओं को देखते हुए पुलिस को शक हुआ और इसके पीछे जांच तेज कर दी गई।

पुलिस ने हत्याकांड पर क्या कुछ कहा?

डीसीपी अजीत राजियन ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 14 महीने से लापता समीर अंसारी की हत्या उसकी पत्नी रूबी ने ही की थी। इस हत्या की साजिश में रूबी का प्रेमी इमरान और उसके दो दोस्त साहिल और फैजू भी शामिल थे। पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। इमरान से पूछताछ में खुलासा हुआ कि समीर की हत्या उसकी पत्नी रूबी के इशारे पर की गई थी। चारों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

Ahmedabad Sameer Ansari Murder: जांच के लिए भेजे गए शव

Ahmedabad Sameer Ansari Murder
Ahmedabad Sameer Ansari Murder (credit-sm)

पुलिस ने मानव हड्डियाँ और कंकाल बरामद कर डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, रूबी और समीर पिछले पाँच सालों से इसी इलाके में रह रहे थे। तीन साल पहले उनकी शादी हुई थी, लेकिन रूबी और इमरान के रिश्ते को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। एक साल पहले, इमरान भी उसी कॉलोनी में रहने आ गया, जिससे झगड़ा और बढ़ गया। लगभग एक साल पहले, रूबी ने पड़ोसियों को बताया कि उसका पति दुबई चला गया है।

ये भी पढ़ें: प्रेम-शादी-कत्ल 5वीं पास इमाम की ये है पूरी क्राइम कुंडली, नईमा हत्याकांड से पुलिस के उड़े होश

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।