Naima murder case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में 17 सितंबर को गंगनहर पटरी के पास बुर्का पहने एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए मृतका के इमाम पति शहजाद और उसके साथी नदीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि हत्या की वजह पति का दूसरी शादी में धोखा देना और पहली पत्नी से मिलने पर रोक लगाना था।
UP Crime News: क्या है पूरा मामला?

असम की रहने वाली नईमा यासमीन की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए मुजफ्फरनगर के चरथावल मस्जिद में इमाम का काम करने वाले शहजाद से हुई थी। शहजाद ने खुद को कपड़ों का व्यापारी बताया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बनने के बाद शादी कर ली। लेकिन बाद में नईमा को पता चला कि शहजाद पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।
UP Murder Case: नईमा का प्लान के तहत मर्डर
सच्चाई सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। नईमा ने शहजाद पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और उसे उसकी पहली पत्नी से मिलने से रोकने लगी। इससे नाराज होकर शहजाद ने नईमा को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उसने अपने दोस्त नदीम अंसारी को ₹12,000 देकर इस योजना में शामिल किया।
कैसे दी गई हत्या को अंजाम?

योजना के मुताबिक, 16 सितंबर को शहजाद और नदीम नईमा को शॉपिंग के बहाने मेरठ लाए। वहां उन्होंने उसके जूस में नींद की गोलियां मिला दीं। अर्धबेहोशी की हालत में उसे सिवाल खास इलाके के जंगल में ले जाकर पहले रस्सी से गला घोंटा गया और फिर शहजाद ने छुरी से उसकी हत्या कर दी।
Naima murder case: पुलिस का खुलासा

हत्या के बाद शहजाद ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिए मुजफ्फरनगर में नईमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, मेरठ पुलिस को उसके बर्ताव पर शक हुआ। पूछताछ में शहजाद ने जुर्म कबूल कर लिया और पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी और छुरी बरामद की है। मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली टीम को ₹25,000 का इनाम देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़ें: मां के नाम पर कलंक! अपने ही प्रेमी से 12 साल की बेटी का कराया सालों तक रेप; अब कोर्ट ने सुनाई 180 साल की सजा


Download Android App
Download iOS App




