Methi Muthiya Recipe: सर्दियों में गरमा-गरम चाय हो और उसके साथ कुछ कुरकुरा स्नैक्स मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है। सर्दियों के लिए आप घर पर ही एक गुजरती डिश बना सकते हैं, वो है मेथी मुठिया। इसका मसालेदार स्वाद, कुरकुरा टेक्सचर और खुशबू, हर किसी को अपना दीवाना बना लेता है। चाय के साथ इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इन मुठिया को बनाकर आप 10-15 दिन के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं। ये स्नैक्स न सिर्फ टेस्टी बल्कि हेल्दी भी होते हैं। तो आइए जानते मेथी मुठिया बनाने की आसान रेसिपी।
Methi Muthiya Recipe: ऐसे बनाएं मेथी मुठिया

सामग्री
- कटी हुई मेथी की पत्तियां- 2 कप
- हरी मिर्च- 4
- लहसुन अदरक का पेस्ट- 1/2 चम्मच
- दही- 4 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हींग- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- शक्कर- 2 चम्मच
- तिल- 3 चम्मच
- तेल- 2-3 चम्मच
- गेहूं का आटा- 2 कप
- ओट्स- 3/4 कटोरी
- बेसन- 1/2 कप
- पानी- जरूरत अनुसार
- तेल- तलने के लिए
विधि

- मेथी मुठिया बनाने के लिए, सबसे पहले मेथी की पत्तियों को अच्छे से धोकर, फिर उन्हें बारीक काटकर अलग रख दें।
- इसके बाद हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और थोड़ा-सा नमक डालकर, मिक्सर में दरदरा पीस लें।
- अब एक बड़े बाउल में दही, नमक, तैयार किया हुआ पेस्ट, हींग, लाल मिर्च पाउडर, शक्कर, सौंफ, तिल और थोड़ा तेल डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें बारीक कटी हुई मेथी, ओट्स, गेहूं का आटा और बेसन मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। ये ध्यान रखें की आटा ज्यादा मुलायम न हो।
- इस आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आटे में मेथी और मसाले अच्छे से मिक्स हो जाएं।
- इसके बाद अपनी हथेलियों पर हल्का-सा तेल लगाएं और आटे का थोड़ा-सा हिस्सा लेकर गोल या अंडाकार आकार दें।
- अब एक कढ़ाई में धीमी आंच पर तेल गर्म करें, इसमें मुठिया फ्राई करें।
- जब मुठिया दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दें।
- मुठिया ठंडी हो जाएं, तो उन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख सकते हैं। इससे ये 10-15 दिन तक एकदम करारी रहती हैं।
- इन मेथी मुठिया को आप चाय या कॉफ़ी के साथ खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sooji Cheela Recipe: 5 मिनट में नाश्ता तैयार! झटपट सूजी चीला रेसिपी से बनाएं परफेक्ट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट


Download Android App
Download iOS App



