वोट चोरी के आरोपों से गरमाया बिहार चुनाव, अजय राय ने खोला मोर्चा, बोले -गुजरात के ऑब्जर्वर, बेईमानी से जीते चुनाव

Summary :

Ajay Rai On Bihar Vote Chori: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज रविवार, 16 नवंबर 2025 को बागपत के बड़ौत में कांग्रेस नेता राकेश शर्मा के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिहार चुनाव परिणाम पर कड़े तेवड़ में दिखें। उन्होंने बिहार चुनाव में वोट चोरी होने का दावा किया। उन्होंने कहा बिहार में चुनाव आयोग और भाजपा ने वोट चोरी कर चुनाव जीता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा बिहार चुनाव में…

Ajay Rai On Bihar Vote Chori: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आज रविवार, 16 नवंबर 2025 को बागपत के बड़ौत में कांग्रेस नेता राकेश शर्मा के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने बिहार चुनाव परिणाम पर कड़े तेवड़ में दिखें। उन्होंने बिहार चुनाव में वोट चोरी होने का दावा किया। उन्होंने कहा बिहार में चुनाव आयोग और भाजपा ने वोट चोरी कर चुनाव जीता है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आगे कहा बिहार चुनाव में गुजरात के ऑब्जर्वर लगाए गए थे. बेईमानी से बिहार चुनाव जीते हैं।

Ajay Rai Congress: अजय राय ने लगाया वोट चोरी का आरोप, कही ये बात

Ajay Rai On Bihar Vote Chori
Ajay Rai On Bihar Vote Chori

बता दें कि आज रविवार को अजय राय बागपत दौरे पर हैं। जहां उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने सबसे पहले बिहार चुनाव को लेकर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। उनका दावा है कि बिहार चुनाव में बेईमानी हुई है। गुजरात के ऑब्जर्वर चुनाव में लगाए गए थे। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा दिल्ली में आंतकी हमला भी पुलवामा की तरह चुनाव से पहले ही हुआ।

अजय राय ने बैठकी के दौरान खेती किसानी पर बात की। उन्होंने कहा गन्ना भाव से कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। किसानो को लॉलीपॉप दिया गया है। यूपी पुलिस और थाने को लेकर उन्होंने कहा कचहरि, तहसील , बिजली दफ्तर में दलाली चल रही है। यूपी में थाने दलाली के केंद्र बन गए है।

BIHAR ELECTIONS 2025, Ajay Rai On Bihar Vote Chori: मुख्यमंत्री योगी पर तंज

Ajay Rai On Bihar Vote Chori
Ajay Rai On Bihar Vote Chori

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसते हुए बोले ,”सोनभद्र दुर्घटना के समय सीएम योगी सोनभद्र में मौजूद थे और बिरसा मुंडा का जन्म उत्सव मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोनभद्र हादसे के मृतको को एक करोड़ मुआवजा और नोकरी मिलने की मांग की। उनका कहना है कि मृतकों को मुआवजा और नौकरी मिलेगी तभी बिरसा मुंडा कों सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

रिपोर्ट :–मेहंदी हसन,बागपत

ये भी पढ़ें: कौन हैं डॉ प्रियंका? जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल की जांच में पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।