उत्तराखंड में बस हादसा, भीमताल में 3 की मौत, कई घायल

Summary :

भीमताल में बस दुर्घटना, 3 लोगों की जान गई

उत्तराखंड के भीमताल में भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक बस अल्मोड़ा जनपद से नैनीताल जा रही थी, तभी बस अचानक लगभग 1500 फीट गहरी खाई में गिरी जिसमें 3 लोगों की मौत और 15 से ज्यादा लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा हैं, मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और एसडीआरएफ नैनीताल खैरना से दो टीमों को घटनास्थल के लिए भेज दिया गया. जो मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुटे हैं।

Rahul Kumar