भारतीय बाजार में चीन की ऑटो कंपनी BYD अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और BYD Atto 3 लॉन्च करने के बाद अब सड़कों पर BYD Atto 2 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें पूरी कवर की गई कार में सिर्फ कंपनी का लोगो दिखाई दिया है। इस कार को EV वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जिसमें दो बैटरी पैक के विकल्प दिए जाएंगे साथ ही शानदार फीचर से लैस इस कार में लंबी रेंज और प्रीमियम लुक दिया जा सकता है। जानते है BYD Atto 2 में क्या फीचर मिलने की संभावना है और कितनी इसकी कीमत हो सकती है।
BYD Atto 2 के केबिन में फीचर

BYD की कार में मॉर्डन फीचर्स की भरमार शामिल है और बताया जा रहा है कि BYD Atto 2 कॉम्पैक्ट SUV के केबिन में पूरी ब्लैक कलर थीम, 12.8 इंच का रोटेटेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, शानदार एम्बिएंट लाइटिंग, V2L फीचर, वायरलेस चार्जर स्लॉट समेत कई फीचर दिए जा सकते है। सेफ्टी के लिए लेवल-2 Adas और 360 डिग्री कैमरा दिया जा सकता है।
410KM की रेंज
BYD Atto 2 कार को कुछ देशों में पहले ही लॉन्च किया गया है जिसमें कार को दो बैटरी विकल्प के साथ पेश किया गया है जिसमें पहला 45.1 kWh और दूसरा 51.1 kWh की बैटरी विकल्प दिया गया है। जिसमें 45.1 kWh बैटरी पैक में कार को चार्ज करने के बाद लगभग 310KM की रेंज मिलती है और 51.1 kWh की बैटरी पैक के साथ चार्ज करने पर 410KM की रेंज मिलती है। वहीं रफ्तार की बात करें तो सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।
BYD Atto 2 की कीमत

BYD Atto 2 कार की अभी सड़कों पर टेस्टिंग जारी है और माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह कार लॉन्च की जा सकती है। कीमत की बात करें तो यह कार लगभग 18 से 20 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च हो सकती है और शानदार फीचर, प्रीमियम लुक के दम पर इस कार का सीधा मुकाबला Seltos, Creta, Duster से होगा।



Download Android App
Download iOS App




