180 KM Range, 100 KW फास्ट चार्जिंग, 27 KW हॉर्सपावर का इंजन! जापान में लॉन्च हुई BYD की Compact साइज़ Racco EV कार

Summary :

BYD Racco Electric Car: चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोड्यूसर BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Racco (BYD Racco EV) के इंटीरियर का औफिशल अनाउन्स्मेन्ट जापान में कर दिया है। यह मॉडल इसी साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत ( BYD Racco Price) करीब 25 लाख येन (लगभग 16,340 अमेरिकी डॉलर) रखी गई है, जिसे भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो कोई 14 लाख 85 हजार लाख के करीब होते हैं। माना जा रहा है कि यह जापान के बड़े केई कार बाजार को सीधे टारगेट करेगी। BYD Racco Electric Car: प्रैक्टिकल केबिन डिजाइन BYD Racco का इंटीरियर ट्रेडिशनल…

BYD Racco Electric Car: चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोड्यूसर BYD ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Racco (BYD Racco EV) के इंटीरियर का औफिशल अनाउन्स्मेन्ट जापान में कर दिया है। यह मॉडल इसी साल बिक्री के लिए उतारा जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत ( BYD Racco Price) करीब 25 लाख येन (लगभग 16,340 अमेरिकी डॉलर) रखी गई है, जिसे भारतीय रुपए में कन्वर्ट करें तो कोई 14 लाख 85 हजार लाख के करीब होते हैं। माना जा रहा है कि यह जापान के बड़े केई कार बाजार को सीधे टारगेट करेगी।

BYD Racco Electric Car: प्रैक्टिकल केबिन डिजाइन

BYD Racco Electric Car ( IMAGE: SOCIAL MEDIA)
BYD Racco Electric Car ( IMAGE: SOCIAL MEDIA)
  • BYD Racco का इंटीरियर ट्रेडिशनल केई कार लेआउट पर बेज्ड है।
  • गियर लीवर को छोटे सेंटर कंसोल पर लगाया गया है और आगे की दोनों सीटें एक-दूसरे के काफी पास हैं।
  • इसमें एक छोटा आर्मरेस्ट भी मिलेगा।
  • कार में फ्लोटिंग टचस्क्रीन और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन का अलग पैनल मौजूद है, जिससे उपयोग में आसानी रहती है।
  • इसके अलावा 12V, USB और Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं।
  • सेंटर कंसोल पर स्टोरेज स्पेस और ग्लव बॉक्स के साथ सेंटर टनल में भी अतिरिक्त सामान रखने की जगह उपलब्ध है।

BYD Racco Features: Visibility and Comfort Features

BYD Racco Electric Car ( IMAGE: SOCIAL MEDIA)
BYD Racco Electric Car ( IMAGE: SOCIAL MEDIA)

कार में शानदार फीचर्स दिए हैं जो कार को आरामदायक बनाते हैं। इससे कार चलाने वाले को काफी सुविधा होती है चलाने में।

  • अन्य केई कारों की तरह Racco में लंबा विंडशील्ड दिया गया है, जो ड्राइवर को विज़बिलिटी देता है।
  • तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर मल्टी-फंक्शन बटन दिए गए हैं।
  • फीचर्स की बात करें तो इसमें सन शेड, पावर विंडो, पावर साइड मिरर एडजस्टमेंट और फ्रंट सीट हीटिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
  • सीटों को सफेद लेदरेट मटेरियल से कवर किया गया है और ड्राइवर साइड पर सनग्लास होल्डर भी दिया गया है।

Sliding Door Facilities

हालांकि आधिकारिक तस्वीरों (official photos) में दूसरी पंक्ति (second line) नहीं दिखाई गई, लेकिन पहले के प्रेजेंटेशन में इसे देखा गया था। पीछे दो सीटें मिलती हैं जिनमें एडजस्टेबल हेडरेस्ट हैं। खास बात यह है कि कार में दोनों तरफ रियर स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं, जिससे अंदर-बाहर आना-जाना आसान हो जाता है।

BYD Racco Specification: Battery, Range और Performance

  • BYD Racco एक कॉम्पैक्ट अर्बन ईवी है, जिसकी लंबाई 3395 मिमी, चौड़ाई 1475 मिमी और ऊंचाई 1800 मिमी है।
  • इसमें फ्रंट एक्सल पर सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 20 kW (27 हॉर्सपावर) की अधिकतम पावर जनरेट करती है।
  • इसमें LFP बैटरी पैक दिया गया है, जिसे BYD की सहायक कंपनी FinDreams ने तैयार किया है।
  • यह बैटरी WLTC मानक के अनुसार लगभग 180 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।
  • और 100 kW तक की डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

जापान के केई कार बाजार में एंट्री

BYD Racco Electric Car ( IMAGE: SOCIAL MEDIA)
BYD Racco Electric Car ( IMAGE: SOCIAL MEDIA)

जापान में केई कारों की मांग काफी बड़ी है। पिछले वर्ष यहां 16,67,360 केई कारों की बिक्री हुई थी, जिसमें Honda की लोकप्रिय मॉडल Honda N-Box सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। ऐसे प्रतिस्पर्धी बाजार में BYD Racco की एंट्री कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Life Time Battery Warranty, 355 KM की रेंज, Punch EV और Windsor EV में कांटे की टक्कर, जानें कौन है बेस्ट

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।