Tata Punch EV BaaS Model vs Windsor EV BaaS Model: भारतीय बाजार में Petrol Diesel और CNG वेरिएंट के साथ अब EV का क्रेज बढ़ता जा रहा है साथ ही इसमें बैटरी और कार को अलग अलग पेश करके लॉन्च किया जा रहा है जिससे कार की कीमत और बैटरी की कीमत भी अलग रहती है और ग्राहक बैटरी की KWH के हिसाब से बैटरी अलग से खरीद पाएंगे जिसमें जिंदगी भर की वांरटी के साथ ही कई ऑफर भी मिलते है।
इसी बीच TATA की PUNCH BaaS मॉडल को लॉन्च कर दिया है जिसमें सिर्फ 2.6 रुपये के प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी सब्सक्रिप्शन देना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ Windsor EV BaaS में जिंदगी भर वांरटी दी जाती है। जानते है दोनों कार के फीचर और बैटरी की रेंज के बारे में..
Tata Punch EV VS Windsor EV Price Battery Range

टाटा पंच के बैटरी-एज़-अ-सर्विस (BaaS) वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जिसमें 30 KWH और 40 KWH बैटरी के दो विकल्प दिए गए है साथ ही 65W के DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि सिर्फ 26 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और सिर्फ 15 मिनट तक के चार्ज में 135 किलोमीटर की रेंज भी दे सकती है।
Windsor EV BaaS में 38 kWh और 52.9 kWh का बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह 332 km और 449 km तक की रेंज देती है।
Tata Punch EV BaaS Model VS Windsor EV BaaS Model

EV कार में मेन बैटरी की चिंता सभी को रहती है लेकिन जब कार में लाइफ टाइम बैटरी की वारंटी मिल जाएग फिर ग्राहक को किसी भी प्रकार की चिंता नहीं रहती है। बता दें कि दोनों ही कार को लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी के साथ लॉन्च किया गया है जिससे अब बैटरी की कोई भी टेंशन नहीं रहेगी।
Tata Punch EV vs Windsor EV Price

TATA Punch के बैटरी-एज़-अ-सर्विस (BaaS) वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत सिर्फ 6.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं शानदार कार Windsor EV की BaaS के साथ कीमत ₹9.99 लाख की एक्स शोरूम कीमत से शुरू होती है।


Download Android App
Download iOS App




