7 सीटर कार, कीमत सिर्फ ₹5.65 लाख, Top Features और Powerful Engine के साथ Gravite देगी Ertiga को टक्कर

Summary :

Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison: भारतीय बाजार में अपनी बड़ी फैमली के लिए लोग हमेशा 7 सीटर कार लेने की सोचते है और उम्मीद रहती है कि कार किफायती बजट के अंदर मिल जाए। बड़ी फैमली के लिए निसान ने Gravite कार से पर्दा उठा दिया है और यह इस सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। इस MPV कार में कई शानदार फीचर, बेहतरीन लुक के साथ शुरूआती कीमत भी 6 लाख के अंदर रखी गई है। वहीं दूसरी तरफ सबसे लोकप्रिय 7 सीटर कार Ertiga को यह कड़ी टक्कर दे सकती है। दोनों ही कार 7 सीटर और…

Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison: भारतीय बाजार में अपनी बड़ी फैमली के लिए लोग हमेशा 7 सीटर कार लेने की सोचते है और उम्मीद रहती है कि कार किफायती बजट के अंदर मिल जाए। बड़ी फैमली के लिए निसान ने Gravite कार से पर्दा उठा दिया है और यह इस सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है।

इस MPV कार में कई शानदार फीचर, बेहतरीन लुक के साथ शुरूआती कीमत भी 6 लाख के अंदर रखी गई है। वहीं दूसरी तरफ सबसे लोकप्रिय 7 सीटर कार Ertiga को यह कड़ी टक्कर दे सकती है। दोनों ही कार 7 सीटर और शानदार फीचर के साथ बाजार में मौजूद है लेकिन कीमत में अंतर है। विस्तार से जानते है दोनों ही कार के सभी फीचर के बारे में..

Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison

Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison
Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison

लंबे सफर के लिए गाड़ियों में कीमत के साथ ही कम्फर्ट भी सबसे ज्यादा मायने रखता है। वहीं ग्रैवाइट में साइज और लंबाई का अंतर है जहां इस कार में 3987 एमएम की लंबाई दी गई है तो वहीं अर्टिगा में 4395 एमएम की लंबाई दी गई है जिससे दोनों ही कार के स्पेस में अंतर हो जाता है और सीट के बीच भी अंतर देखने को मिलता है। इससे कंफर्ट के साथ ही जरूरी सुविधाओं पर भी असर पड़ता है।

 Gravite And Ertiga Price In India

Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison
Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison

दोनों कार में ही शानदार फीचर के साथ ही कीमत भी किफायती रखी गई है। निसान ग्रेवाइट की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम कीमत 8.93 लाख रुपये तक रखी गई है। वहीं अर्टिगा कार की बात करें तो एक्स शोरूम प्राइस 8.80 लाख रुपये से शुरू होती है और अधिकतम कीमत 12.94 लाख रुपये तक जाती है। अर्टिगा कार की शुरूआती कीमत लगभग 3.15 लाख रुपये का अंतर है लेकिन अर्टिगा को सर्विस फ्रैंडली कार माना जाता है साथ ही बेहतर माइलेज के लिए भी जानी जाती है।

 Gravite And Ertiga Features

Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison
Nissan Gravite VS Maruti Ertiga Comparison
  • Gravite Engine: 1.0L का इंजन, 71 BHP की पावर और 96 NM का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Ertiga Engine: 1.5 L का इंजन, 101.65 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Gravite Features: 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल
  • Ertiga Features: 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्लाइमेट कंट्रोल
  • Ertiga Exterior: LED लैंप, 15-inch alloy wheels
  • Gravite Exterior:  LED DRL, 15-inch alloy wheels
  • Gravite Colours: Forest Green, Onyx Black, Blade Silver, Snow White और Metallic Grey
  • Ertiga Colours: Pearl Arctic White, Metallic Magma Grey, Metallic Auburn Red, Bluish Black समेत कई कलर दिए गए है।

ALSO READ: Nissan Gravite की लॉन्च डेट कन्फर्म, 7 Seater, Best Modern Features और Attractive Look के साथ इस दिन मार्केट में मचाएगी तहलका

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।