Do Deewane Seher Mein Movie Review: सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ये फिल्म शहरी रिश्तों की उलझनों को बेहद संवेदनशील अंदाज में सामने लाती है. इसी के साथ फिल्म की कहानी बताती है कि आज के दौर में प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन अधूरापन ही उसे खूबसूरत बनाता है.
- डायरेक्टर: रवि उदयवार
- प्रोड्यूसर: संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल, भारत कुमार रंगा
- जॉनर: रोमांटिक ड्रामा
- ड्यूरेशन: 2h 18m
- कास्ट: सिद्धांत चतुर्वेदी, मृणाल ठाकुर, इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयशा रजा, संदीपा धर
- रेटिंग- 3.5 स्टार
Do Deewane Seher Mein Review: मेट्रो सिटी में पनपती मोहब्बत

फिल्म ‘दो दीवाने शहर में‘ की कहानी मुंबई जैसे बिजी सिटी में बसते दो यंग जनरेशन के बच्चे रोशनी श्रीवास्तव और शशांक शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों अपने-अपने करियर में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अंदर से इंसिक्योर और झिझक से जूझ रहे हैं.
शशांक एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करता है, मगर बोलने में हल्की दिक्कत की वजह से उसके अंदर का सेल्फ एस्टीम खत्म हो जाता है. वहीं रोशनी एक मीडिया एजेंसी में काम करती है, लेकिन अपने लुक्स को लेकर हमेशा इनसिक्योर रहती है. हालांकि इन दोनों के परिवार चाहते हैं कि वो शादी कर लें, लेकिन दोनों इस फैसले को टालते रहते हैं. ये कहानी दो ऐसे लोगों की है जो पहले खुद से भागते हैं और फिर एक-दूसरे के सहारे खुद को पहचानते हैं.
Do Deewane Seher Mein Movie Review: सिद्धांत और मृणाल की दमदार अदाकारी

सिद्धांत चतुर्वेदी ने शशांक के किरदार को बेहद खामोशी और सभ्य तरीके के साथ निभाया है. उन्होंने किरदार की कमजोरी के छोटे-छोटे हाव-भाव और ठहराव से उसे बखूबी निभाया है. कई सीन में उनकी खामोशी बहुत कुछ कह जाती है. जबकि मृणाल ठाकुर ने रोशनी के रोल में मॉडर्न वर्किंग वुमन की असुरक्षा और मजबूती दोनों को खूबसूरती से दिखाया है.

दोनों कपल की केमिस्ट्री बनावटी नहीं लगती, बल्कि बेहद नैचुरल और रियल लगती है. वहीं फिल्म में संदीपा धर सीमित स्क्रीन टाइम में असर छोड़ती हैं, जबकि इला अरुण का किरदार काफी बेमिसाल है. ऐसे में आपको ये फइल् देखी चाहिए या नहीं, ये आप इसकी कहानी देखकर खुद ही समझ सकते हैं.
Read More: Ranveer Singh को अमेरिका से मिली मारने की धमकी, जानें कौन है इसके पीछे का असली मास्टरमाइंड


Download Android App
Download iOS App




