रमजान मुबारक 2026! बस 1 क्लिक में देखें पूरे महीने की सेहरी-इफ्तार टाइमिंग और रोजा कैलेंडर

Summary :

Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026: इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। Ramadan 2026 के पाक महीने की शुरुआत 18 फरवरी से हो चुकी है। जिसके बाद 19 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस एक महीने में इस्लाम को मानने वाले लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस दौरान पांच वक्त की नमाज के साथ रात में विशेष ‘तरावीह’ की नमाज पढ़ी जाती है। दिन की शुरुआत सुबह ‘सेहरी’ खाकर होती है और सूर्यास्त के समय ‘इफ्तार’ के साथ रोजा संपन्न किया जाता है। सही समय पर किए…

Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026: इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। Ramadan 2026 के पाक महीने की शुरुआत 18 फरवरी से हो चुकी है। जिसके बाद 19 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस एक महीने में इस्लाम को मानने वाले लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस दौरान पांच वक्त की नमाज के साथ रात में विशेष ‘तरावीह’ की नमाज पढ़ी जाती है। दिन की शुरुआत सुबह ‘सेहरी’ खाकर होती है और सूर्यास्त के समय ‘इफ्तार’ के साथ रोजा संपन्न किया जाता है।
Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026
Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026 (Image: Freepik)
सही समय पर किए सहरी और इफ्तार से ही रोजा पूरा माना जाता है। ऐसे में जो लोग रोजा रख रहे हैं, वे यहां पर रमजान के पूरे महीने का Sehri and Iftar Time Table 2026 देख सकते हैं। अगर आप Sehri and Iftar Timing Today देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कैलेंडर को देखें।

Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026: रोजा कैलेंडर और सेहरी-इफ्तार का पूरा टाइम टेबल

Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026
Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026 (Image: Freepik)
रोज़ा तारीख सेहरी (सुबह) इफ्तार (शाम) रोज़े की कुल अवधि
1 19 फरवरी 5:04 AM 5:46 PM 12 घंटे, 42 मिनट
2 20 फरवरी 5:03 AM 5:47 PM 12 घंटे, 44 मिनट
3 21 फरवरी 5:02 AM 5:48 PM 12 घंटे, 46 मिनट
4 22 फरवरी 5:01 AM 5:48 PM 12 घंटे, 47 मिनट
5 23 फरवरी 5:01 AM 5:49 PM 12 घंटे, 48 मिनट
6 24 फरवरी 5:00 AM 5:49 PM 12 घंटे, 49 मिनट
7 25 फरवरी 4:59 AM 5:50 PM 12 घंटे, 51 मिनट
8 26 फरवरी 4:58 AM 5:51 PM 12 घंटे, 53 मिनट
9 27 फरवरी 4:57 AM 5:51 PM 12 घंटे, 54 मिनट
10 28 फरवरी 4:57 AM 5:52 PM 12 घंटे, 55 मिनट
11 01 मार्च 4:56 AM 5:52 PM 12 घंटे, 56 मिनट
12 02 मार्च 4:55 AM 5:53 PM 12 घंटे, 58 मिनट
13 03 मार्च 4:54 AM 5:53 PM 12 घंटे, 59 मिनट
14 04 मार्च 4:53 AM 5:54 PM 13 घंटे, 01 मिनट
15 05 मार्च 4:52 AM 5:54 PM 13 घंटे, 02 मिनट
16 06 मार्च 4:51 AM 5:55 PM 13 घंटे, 04 मिनट
17 07 मार्च 4:50 AM 5:55 PM 13 घंटे, 05 मिनट
18 08 मार्च 4:49 AM 5:56 PM 13 घंटे, 07 मिनट
19 09 मार्च 4:48 AM 5:56 PM 13 घंटे, 08 मिनट
20 10 मार्च 4:47 AM 5:57 PM 13 घंटे, 10 मिनट
21 11 मार्च 4:46 AM 5:57 PM 13 घंटे, 11 मिनट
22 12 मार्च 4:45 AM 5:58 PM 13 घंटे, 13 मिनट
23 13 मार्च 4:44 AM 5:58 PM 13 घंटे, 14 मिनट
24 14 मार्च 4:43 AM 5:59 PM 13 घंटे, 16 मिनट
25 15 मार्च 4:42 AM 5:59 PM 13 घंटे, 17 मिनट
26 16 मार्च 4:41 AM 6:00 PM 13 घंटे, 19 मिनट
27 17 मार्च 4:40 AM 6:00 PM 13 घंटे, 20 मिनट
28 18 मार्च 4:39 AM 6:01 PM 13 घंटे, 22 मिनट
29 19 मार्च 4:38 AM 6:01 PM 13 घंटे, 23 मिनट
30 20 मार्च 4:37 AM 6:02 PM 13 घंटे, 25 मिनट

Ramadan Dates 2026: रमजान का समापन और ईद का जश्न

Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026
Ramadan Sehri and Iftar Timing in India 2026 (Image: AI Generated)
30 दिनों की इबादत और रोजे के संपन्न होने पर ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है। यह दिन आत्मिक शुद्धिकरण की खुशी और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करते हैं, एक-दूसरे को गले लगकर बधाई देते हैं और घरों में मीठे पकवान बनाकर खुशियां साझा करते हैं।

यह भी पढ़ें- “चांद की रोशनी, दुआओं का असर” Ramadan के पहले रोजे पर अपनों को दें ये 30+ शुभकामनाएं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।