प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हुआ सुशासन का नया सवेरा: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Summary :

Chhattisgarh News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी एवं कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। वे देर शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साव ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद राजनीति में बड़ा परिवर्तन आया है। हर राज्य की जनता विकास और सुशासन चाहती है और यही कारण है कि असम एवं पश्चिम बंगाल की जनता ने भी इसे पसंद किया है। “पश्चिम…

Chhattisgarh News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी जी एवं कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। वे देर शाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ रायपुर पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साव ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद राजनीति में बड़ा परिवर्तन आया है। हर राज्य की जनता विकास और सुशासन चाहती है और यही कारण है कि असम एवं पश्चिम बंगाल की जनता ने भी इसे पसंद किया है।

“पश्चिम बंगाल में एक नए सवेरे की शुरुआत”

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने जो जनादेश दिया है, वह अद्भुत है। पश्चिम बंगाल में एक नए सवेरे की शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि वहां लंबे समय से विकास अवरुद्ध था, उद्योग-धंधे चौपट हो गए थे और निचले स्तर तक भ्रष्टाचार का बोलबाला था, जिससे आम जनता परेशान थी। लोग तुष्टिकरण की राजनीति से भी त्रस्त थे। उन्होंने कहा कि आज से पश्चिम बंगाल में नए युग की शुरुआत हुई है। श्री साव ने पश्चिम बंगाल और असम की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

लगातार कमजोर हो रही कांग्रेस- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

श्री साव ने कहा कि कांग्रेस लगातार कमजोर होती जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी 99वां चुनाव हार चुकी है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर हो गई है और पार्टी केवल दो सीटों तक सिमटकर रह गई है, जबकि कभी वहां उसकी सरकार हुआ करती थी।

उत्तर प्रदेश सहित कई बड़े राज्यों में भी कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है। श्री साव ने कहा कि आज देश के बड़े राज्यों में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं देती। पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है और समाप्ति की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक कांग्रेस की स्थिति और अधिक कमजोर होने वाली है।

तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके गठबंधन टूटने पर उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही कहती रही है कि यह अवसरवादी और बेमेल गठबंधन है। यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि जिस दिन से इंडी गठबंधन बना है, उसी दिन से उसके टूटने का सिलसिला शुरू हो गया था। कांग्रेस और डीएमके का गठबंधन समाप्त होना तय था।

रिपोर्ट- आशीष शर्मा

Also Read: Chhattisgarh News: गर्मी में पेयजल संकट रोकने के लिए सरकार सख्त, नगर निकायों को दिए गए विशेष निर्देश

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।