35 वर्षों की शिक्षा सेवा को मिला सम्मान, प्रशांत पांडेय बने एजुकेशन एंड लिटरेसी फोरम छत्तीसगढ़ के CMD

Summary :

Chhattisgarh News Today News Update : शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों से सक्रिय योगदान देने वाले शिक्षाविद एवं साक्षरता दूत प्रशांत कुमार पांडेय को राष्ट्रीय शिक्षा एवं साक्षरता फोरम (NELF) द्वारा स्टेट एजुकेशन एंड लिटरेसी फोरम (SELF) छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। जारी हुआ नियुक्ति आदेश राष्ट्रीय शिक्षा एवं साक्षरता फोरम के सदस्य सचिव पी. के. भटनागर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि पांडेय ने शिक्षा, साक्षरता, जनजागरण एवं सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य किए हैं।…

Chhattisgarh News Today News Update : शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में लगभग 35 वर्षों से सक्रिय योगदान देने वाले शिक्षाविद एवं साक्षरता दूत प्रशांत कुमार पांडेय को राष्ट्रीय शिक्षा एवं साक्षरता फोरम (NELF) द्वारा स्टेट एजुकेशन एंड लिटरेसी फोरम (SELF) छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (CMD) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

जारी हुआ नियुक्ति आदेश

राष्ट्रीय शिक्षा एवं साक्षरता फोरम के सदस्य सचिव पी. के. भटनागर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि पांडेय ने शिक्षा, साक्षरता, जनजागरण एवं सामाजिक सहभागिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य किए हैं। उनके दीर्घ अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं नवाचार आधारित कार्यशैली को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

जारी आदेश के अनुसार पांडेय को राज्य स्तर पर प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार प्रदान किए गए हैं। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ के सभी संभागों एवं जिलों में फोरम की इकाइयों के गठन, पदाधिकारियों के मनोनयन तथा जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं मीडिया से समन्वय स्थापित कर संस्था के उद्देश्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकृत किया गया है।

35 वर्षों से शिक्षा प्रसार में काम

पांडेय विगत 35 वर्षों से छत्तीसगढ़ में साक्षरता आंदोलन, नवाचार आधारित शिक्षण, सामुदायिक जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से शिक्षा के प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त हुईं। छत्तीसगढ़ को 25 वर्षों में राष्ट्रपति महोदय द्वारा 25 राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्राप्त होने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

पांडेय को शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न राष्ट्रीय एवं मुख्यमंत्री अक्षर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें प्रतिष्ठित “कीर्तिशेष कृष्ण कुमार गुप्ता सम्मान” से भी सम्मानित किया गया। वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत एवं छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा जापान सहित विभिन्न देशों में साक्षरता एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों में सहभागिता निभा चुके हैं।

शिक्षित भारत के लिए प्रतिबद्ध

नियुक्ति के उपरांत पांडेय ने कहा कि वे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप राज्य में शिक्षा, साक्षरता, कौशल विकास, फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी (FLN), जनजागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि “शिक्षित भारत, विकसित भारत” के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक शिक्षाविदों, साहित्यकारों, पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें – ईंधन बचत की दिशा में रायपुर प्रशासन की पहल, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अपनाई कार पूलिंग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।