Chhattisgarh News Update : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचत और मितव्ययिता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए विष्णु देव साय के आग्रह पर रायपुर जिला प्रशासन ने अनूठी पहल शुरू की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं कार पूलिंग अपनाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को कम ईंधन उपयोग करने तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश दिया है।
वैश्विक चुनौतियों का दौर
तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम खौना में आयोजित सुशासन शिविर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एक ही शासकीय वाहन में पहुंचकर प्रशासनिक स्तर पर नई मिसाल पेश की। इस दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि वर्तमान समय वैश्विक चुनौतियों का दौर है और ऐसे समय में ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग बेहद आवश्यक है।
छोटे क़दमों से बड़े बदलाव
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा की गई अपील को गंभीरता से लेते हुए सभी को छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बड़े बदलाव लाने की दिशा में आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी जब भी सुशासन शिविर या अन्य शासकीय कार्यक्रमों में जाएं, तो कार पूलिंग को प्राथमिकता दें। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।
दिया सादगी का सन्देश
कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि पहले वे और जिला पंचायत सीईओ अलग-अलग वाहनों से कार्यक्रमों में पहुंचते थे, लेकिन अब एक ही वाहन साझा कर प्रशासनिक कार्यों में सादगी और जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में भी सभी शासकीय कार्यक्रमों में ऐसी व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें – धमतरी में AI स्किल ट्रेनिंग के लिए युवाओं में दिखा उत्साह, 166 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा


Download Android App
Download iOS App




