Chhattisgarh News Update: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र राज्य के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र आम जनता की खुशहाली, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बदलाव तय है और जनता ममता बनर्जी सरकार से छुटकारा चाहती है।
कांग्रेस पर निशाना साधा
वार्ड अध्यक्षों की सूची निरस्त होने के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए साव ने कहा कि पार्टी के भीतर आंतरिक कलह चरम पर है और जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन और स्पष्ट प्रक्रिया का अभाव है, जहां निर्णय बार-बार बदले जाते हैं। जिला और प्रदेश नेतृत्व के बीच तालमेल की कमी साफ नजर आती है, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस के रुख पर प्रतिक्रिया देते हुए साव ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस इस पर भी राजनीति कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल एक परिवार की राजनीति तक सीमित है, जबकि भाजपा देश की महिलाओं और आम जनता को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App




