Chhattisgarh Pension Case News: डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, पेंशन प्रकरणों, राशन वितरण और राजसात वाहनों की नीलामी सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
पेंशन भुगतान नहीं होने पर जताई नाराजगी
कलेक्टर डॉ. सिंह ने विशेष रूप से सभी विभागों में लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पेंशन मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग में गत माह सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अब तक पेंशन भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस मामले में जिला शिक्षा कार्यालय के संबंधित सेक्शन प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आम जनता से जुड़े ममलने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
बैठक में कलेक्टर ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर राजसात किए गए वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण सुचारु एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में संबित मिश्रा, कुमार बिश्वरंजन सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read: Deepak Baij On Chhattisgarh: मोदी की अपील से जनता के जख्मों पर नमक छिड़का गया: दीपक बैज


Download Android App
Download iOS App




