‘टूटी रीढ़ की हड्डी, कई गंभीर रूप से घायल…’, शादी की खुशियां पल भर में हुई नर्क! जब नाच रहे बारातियों के बीच काल बनकर घुसा ट्रक

Summary :

Chhattisgarh Truck Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच रहे बारातियों के बीच अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक घुस आया। फिर क्या खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। Chhattisgarh Truck Accident: घिवरा गांव में हुआ हादसा यह घटना जांजगीर-चंपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव की है। मंगलवार देर रात रथू देवांगन के घर बेटी की शादी का…

Chhattisgarh Truck Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चंपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच रहे बारातियों के बीच अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक घुस आया। फिर क्या खुशियों से भरा माहौल देखते ही देखते चीख-पुकार में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Chhattisgarh Truck Accident: घिवरा गांव में हुआ हादसा

यह घटना जांजगीर-चंपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव की है। मंगलवार देर रात रथू देवांगन के घर बेटी की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बारात दरवाजे पर पहुंच चुकी थी और बाराती डीजे की धुन पर नाच-गाना कर रहे थे। दूसरी ओर दुल्हन पक्ष के लोग मेहमानों के स्वागत में व्यस्त थे।  माहौल पूरी तरह उत्सवमय था। इसी दौरान अचानक एक अनियंत्रित ट्रक वहां आ पहुंचा और डीजे के पास नाच रहे लोगों को टक्कर मार दी। किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला और कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

Chhattisgarh Truck Accident (image social media )
Chhattisgarh Truck Accident (image social media )

Wedding Accident Chhattisgarh: कई लोग गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में कई बाराती घायल हुए हैं। एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। दो महिलाओं के पैर टूट गए, जबकि एक अन्य महिला को सीने में गंभीर चोट लगी है। कुल मिलाकर चार महिला मेहमान गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

घायलों में भूरी बाई (65), राधिका देवांगन, रेणुका देवांगन (55) और उषा बाई देवांगन (53) शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

Janjgir-Champa Accident: गांव में मचा हड़कंप

हादसे के बाद शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया। जहां कुछ देर पहले संगीत और हंसी की आवाजें गूंज रही थीं, वहां अचानक लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं। गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परिवार और ग्रामीण इस घटना से गहरे सदमे में हैं। शादी का कार्यक्रम बीच में ही रुक गया और सभी लोग घायलों की हालत जानने के लिए चिंतित नजर आए।

Chhattisgarh Truck Accident (image social media )
Chhattisgarh Truck Accident (image social media )

ट्रक ड्राइवर की पिटाई

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए बारातियों ने ट्रक चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

बिर्रा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रक चालक की लापरवाही थी या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ।

Chhattisgarh Truck Accident (image social media )
Chhattisgarh Truck Accident (image social media )

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गांव में इस हादसे को लेकर डर और दुख का माहौल है। एक खुशहाल शादी समारोह का इस तरह हादसे में बदल जाना सभी के लिए बेहद दुखद है। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: वन संरक्षण से आजीविका तक छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग- केदार कश्यप

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।