अमेरिका में अंडों की भारी कमी के चलते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है। इस संकट से निपटने के लिए अमेरिकी सरकार ने ‘रेंट द चिकन’ योजना शुरू की है, जिसमें लोग मुर्गियों को किराए पर लेकर अंडे प्राप्त कर सकते हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका की सभी परेशानियों को सुलझाने के लिए बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं, लेकिन इस वक्त उनके सिरदर्द का कारण मुर्गियां बन गई हैं । हैरान करने वाली बात है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश में मुर्गियों की किल्लत चल रही है। अमेरिकी नागरिक अपने नाश्ते में अंडा खाने के लिए तरस रहे हैं।
अमेरिका के ज्यादातर दुकानों पर या तो अंडे उपलब्ध नहीं है या उनकी कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में अंडे का मुद्दा नागरिकों के प्लेट से सीधा अमेरिकी सदन में पहुंच गया है। बीते बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में अंडों की बढ़ती कीमत के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया। इतना ही नहीं अंडों की किल्लत को सुलझाने के लिए अमेरिकी सरकार ने अब भाड़े पर मुर्गियां देना शुरू कर दिया है।
अमेरिका में शुरू हुई Rent the Chicken योजना
अमेरिका में अंडों की कीमत आसमान छूने लगी है, इसलिए लोगों ने मुर्गी पालन शुरू कर दिया है। यह आम बात है कि जब देश में अंडे इतने महंगे हैं, तो मुर्गियां भी महंगी होंगी। इस समस्या से निपटने के लिए अमेरिका में ‘रेंट द चिकन’ जैसी योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत लोग मुर्गियों को किराए पर लेकर उनसे अंडे निकाल रहे हैं। इस योजना में 2 से 4 अंडे देने वाली मुर्गियां और उनका चारा किराए पर दिया जा रहा है। 2 मुर्गियों का 6 महीने का किराया 43 हजार रुपये और 4 मुर्गियों का किराया करीब 83 हजार रुपये है। वहीं, देश में एक अंडे की कीमत करीब 36 रुपये है।
China पर टैरिफ को दोगुना करने के बाद Trump ज्यादा सख्त हुए: अमेरिकी प्रेस सचिव लेविट
कैसे पैदा हुआ अंडों का संकट
अमेरिका में अंडों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का प्रकोप है, जिसके कारण लाखों मुर्गियों को मारना पड़ा। इससे अमेरिका में मुर्गियों की संख्या में भारी गिरावट आई। इसके अलावा उत्पादन लागत में बढ़ोतरी, महंगी फीड सामग्री और सप्लाई चेन की समस्याओं ने भी इस संकट को और गहरा कर दिया है। अमेरिका के कई राज्यों में अंडों की कीमत दोगुनी हो गई है, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
America-canada Tariff: कनाडा ने रद्द किया $100 मिलियन Starlink सौदा


Download Android App
Download iOS App



