EC के जवाब से बौखलाया विपक्ष, चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाएगा महाभियोग प्रस्ताव

Summary :

Chief Election Commissioner: चुनाव आयोग (Election Commision) और कांग्रेस के बीचे एक नई जंग चल रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत अन्य विपक्षी पार्टियों चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर भाजपा की मदद करने और वोट चोरी के लिए गंभीर आरोप लगाए थे। कांग्रेस के आरोपों के बाद रविवार को चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सभी के सभी आरोपों का खंडन किया है। इतना ही नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी से हलफनामा दाखिल करने के लिए या देश से माफी मांगने के…

Chief Election Commissioner: चुनाव आयोग (Election Commision) और कांग्रेस के बीचे एक नई जंग चल रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) समेत अन्य विपक्षी पार्टियों चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर भाजपा की मदद करने और वोट चोरी के लिए गंभीर आरोप लगाए थे।

कांग्रेस के आरोपों के बाद रविवार को चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के सभी के सभी आरोपों का खंडन किया है। इतना ही नहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने राहुल गांधी से हलफनामा दाखिल करने के लिए या देश से माफी मांगने के लिए कहा है। चुनाव आयोग के प्रेस कॉन्फ्रेंस के अब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है।

चुनाव आयुक्त के खिलाफ एक्शन लेगा विपक्ष

सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने बिहार में एसआईआर का विरोध किया था। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा वोटों की चोरी कर रही है और चुनाव आयोग इसमें उसका साथ दे रहा है। यह मामला और तूल पकड़ने वाला है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इसे लेकर बैठक जरूरी हो गई है, लेकिन अंतिम फैसला आना बाकी है।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

राहुल को चुनाव आयोग का जवाब

राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जवाब दिया हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “भारत में विश्व की सबसे बड़ी मतदाता सूची, सबसे बड़ी चुनाव कर्मियों की फौज और सबसे अधिक मतदान करने वाले लोगों की संख्या है। इसके बावजूद मीडिया के सामने यह दावा करना कि अगर किसी का नाम मतदाता सूची में दो बार है, तो उसने दो बार मतदान किया होगा। हमारे सारे मतदाताओं को अपराधी बनाना और इसके बावजूद चुनाव आयोग शांत रहे, ऐसा संभव नहीं है। हलफनामा देना होगा या फिर देश से माफी मांगनी होगी। तीसरा कोई विकल्प नहीं है। मैं मीडिया के माध्यम से यह कहना चाहता हूं कि अगर 7 दिन में हलफनामा नहीं मिला, तो ये सभी आरोप बेबुनियाद माने जाएंगे।”

ये भी पढ़ें- कौन हैं CP Radhakrishnan? जिन्हें NDA की तरफ से उपराष्‍ट्रपत‍ि प्रत्याशी बनने का मिला मौका

Neha Singh