CM Mohan Yadav ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, धान की खेती पर मिलेंगे 4000 हजार रुपये

Summary :

CM Mohan Yadav ने किसानों को दी राहत, धान की खेती पर मिलेंगे 4000 रुपये

मध्य प्रदेश सरकार किसानों को लेकर लगातार घोषणाएं कर रही है। बालाघाट में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने एमपी के किसानों को एक और तोहफा दिया है। चावल उत्पादक किसानों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि धान की खेती के लिए प्रोत्साहन राशि 2 हजार रुपये से बढ़ाकर 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है। इस ऐलान से प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा।

4000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेंगे धान

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। ज्यादातर किसान सीधे धान बेचते हैं। वहीं, कुछ किसान चावल तैयार कर बाजार में बेचते हैं। अब सीएम ने धान की खेती करने वाले किसानों को तोहफा दिया है। मोहन यादव ने कहा कि हम 4000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेंगे। इससे किसानों को फायदा होगा। सीएम मोहन यादव ने गेहूं खरीद पर किसानों को बोनस देने का भी ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 2700 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का ऐलान किया था। अब सरकार किसानों से 2425 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदेगी। साथ ही 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा। इस हिसाब से 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा जाएगा।

Tejaswi Yadav ने सरकार से की बड़ी मांग, कहा जातीय गणना के आधार पर पेश हो 2025 का बजट

किसानों को होगा फायदा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धान उत्पादक किसानों को धान उत्पादन पर 4 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त राशि देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार संकल्प पत्र के मुताबिक जनकल्याण के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। इससे पहले भी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केन बेतवा नदी लिंक परियोजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना भी किसानों के लिए कृषि उत्पादन बढ़ाने में मददगार साबित होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं प्रदेश की समृद्धि में महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने धान खरीदी पर प्रोत्साहन राशि के लिए भी प्रदेश के किसानों को बधाई दी।

भाजपा की नीतियों से प्रभाव‍ित होकर पार्टी में शामि‍ल हुए कांग्रेस नेता : विश्वास सारंग

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।