CM Mohan Yadav News: बाल-बाल बचे CM मोहन यादव, हॉट एयर बैलून में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Summary :

CM Mohan Yadav News:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट दौरा किया और हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान जब उनका हॉट एयर बलून हवा में नहीं उड़ पाया और तेज हवा बढ़ती आग की लपटों के चलते सुरक्षा कारणों से बैलून की उड़ान रोक दी गई। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और मुख्यमंत्री सुरक्षित रहे। CM Mohan Yadav News CM मोहन यादव मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचे, जहां उन्होंने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ किया और गांधीसागर के हिंगलाज रिसॉर्ट में नाइट हाल्ट किया। आज सुबह सीएम ने चंबल नदी में…

CM Mohan Yadav News:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट दौरा किया और हॉट एयर बैलून की सवारी के दौरान जब उनका हॉट एयर बलून हवा में नहीं उड़ पाया और तेज हवा बढ़ती आग की लपटों के चलते सुरक्षा कारणों से बैलून की उड़ान रोक दी गई। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और मुख्यमंत्री सुरक्षित रहे।

CM Mohan Yadav News

CM Mohan Yadav News
CM Mohan Yadav News

CM मोहन यादव मंदसौर जिले के गांधीसागर पहुंचे, जहां उन्होंने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ किया और गांधीसागर के हिंगलाज रिसॉर्ट में नाइट हाल्ट किया। आज सुबह सीएम ने चंबल नदी में बोटिंग का आनंद लिया और इसके बाद हॉट एयर बैलून की सवारी के लिए पहुंचे। CM मोहन यादव जैसे ही हॉट एयर बैलून में सवार हुए, तेज हवा चलने लगी। इस कारण बैलून उड़ान नहीं भर पाया। इसी बीच बैलून के निचले हिस्से में आग की लपटें तेज हो गईं। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते ट्रॉली संभाली और मुख्यमंत्री को समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया।

Fire in Hot Air Balloon

CM Mohan Yadav News
CM Mohan Yadav News

CM मोहन यादव के साथ आज बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाई। वहीं, सुरक्षा कर्मियों ने सीएम को जिस ट्रॉली में बैठाया गया था, उसे मजबूती से पकड़े रखा और उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया। CM मोहन यादव बैलून की सवारी नहीं कर पाए और इस बड़ा हादसे टलने के बाद हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना हो गए।

Cruise Ride: चंबल नदी में क्रूज की सवारी

सीएम मोहन यादव ने मंदसौर जिले के गांधीसागर में चंबल नदी की मनमोहक छटा का अनुभव करते हुए क्रूज की सवारी की। इस दौरान CM मोहन यादव ने कहा कि चंबल का यह सौंदर्य प्रदेश के पर्यटन को नई पहचान देगा। यहां की स्वच्छ जलधारा और प्राकृतिक वातावरण न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी आत्मिक सुकून प्रदान करेगा।

ALSO READ: Ujjain Bulldozer Action: UP के बाद उज्जैन में भी गरजा बाबा का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार का एक्शन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।