Ujjain Bulldozer Action: UP के बाद उज्जैन में भी गरजा बाबा का बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सरकार का एक्शन

Summary :

Ujjain Bulldozer Action: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित बेगमबाग इलाके में कई अवैध निर्माणों को गिराया गया। यह इलाका श्री महाकाल मंदिर क्षेत्र की 500 मीटर की सीमा के भीतर आता है, जहां निर्माण के लिए खास नियम लागू हैं। Ujjain Bulldozer Action: प्रशासन की संयुक्त टीम कर रही कार्रवाई अवैध निर्माणों को तोड़ने के इस अभियान में उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA), नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम लगी हुई है। मौके पर पांच जेसीबी और…

Ujjain Bulldozer Action: मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। गुरुवार को भी महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित बेगमबाग इलाके में कई अवैध निर्माणों को गिराया गया। यह इलाका श्री महाकाल मंदिर क्षेत्र की 500 मीटर की सीमा के भीतर आता है, जहां निर्माण के लिए खास नियम लागू हैं।

Ujjain Bulldozer Action: प्रशासन की संयुक्त टीम कर रही कार्रवाई

अवैध निर्माणों को तोड़ने के इस अभियान में उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA), नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम लगी हुई है। मौके पर पांच जेसीबी और चार पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं। साथ ही, किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी मौजूदगी रही।

Ujjain Bulldozer Action
Ujjain Bulldozer Action

Bulldozer Action: एसडीएम ने दी जानकारी

अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) एल. एन. गर्ग ने जानकारी दी कि जिन लोगों ने लीज नियमों का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पांच प्लॉट पर बने दो होटल, एक रेस्टोरेंट और कुल मिलाकर 11 मकान तथा दुकानें गिराई गईं।

Madhya Pradesh News: बेगमबाग में बार-बार कार्रवाई

बेगमबाग क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, और बीते तीन महीनों में यहां यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा इस इलाके में 28 संपत्तियों को चिन्हित किया गया है, जिन पर कुल 60 से अधिक अवैध निर्माण हुए हैं। इन निर्माणों में से कई को बिना अनुमति बनाया गया था या फिर लीज की अवधि खत्म होने के बाद भी उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया।

Ujjain Bulldozer Action
Ujjain Bulldozer Action

Madhya Pradesh Bulldozer Action: कोर्ट  के निर्देशों का पालन

कई प्लॉट मालिकों ने जब नोटिस प्राप्त किया तो उन्होंने कोर्ट का रुख किया। प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। जिन मामलों में कोर्ट  ने रोक लगाई है, वहां फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी के तहत विकास कार्य

साल 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए कई विकास कार्य करवा रहा है। क्षिप्रा नदी के घाटों का निर्माण भी किया जा रहा है।

Ujjain Bulldozer Action
Ujjain Bulldozer Action

अतिक्रमण हटाना जरूरी

प्रशासन का कहना है कि जिन स्थानों पर अवैध निर्माणों के कारण आवाजाही में बाधा हो रही है, वहां कार्रवाई अनिवार्य है। श्रद्धालुओं और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है, जिससे सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन में किसी प्रकार की समस्या न आए।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी! दुर्गा पूजा से पहले आएगी लाडली बहन योजना की 28वीं क़िस्त, जान लें सही डेट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।