‘बिहार में हत्या आम बात’, राजद नेता मर्डर कांड पर इस कांग्रेसी का बड़ा बयान

Summary :

Bihar Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में राजद नेता की हत्या को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, लूटपाट या डकैती की घटना आम बात है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पटना में राजद नेता की हत्या पर कहा, “बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। हत्या, लूटपाट या डकैती आम बात है, लेकिन कल जब राजद नेता की हत्या हुई और आज भी इलाके के लोग और पूरा समुदाय इन घटनाओं को देख रहा है, तो ऐसा लग रहा है…

Bihar Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में राजद नेता की हत्या को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, लूटपाट या डकैती की घटना आम बात है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पटना में राजद नेता की हत्या पर कहा, “बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। हत्या, लूटपाट या डकैती आम बात है, लेकिन कल जब राजद नेता की हत्या हुई और आज भी इलाके के लोग और पूरा समुदाय इन घटनाओं को देख रहा है, तो ऐसा लग रहा है कि प्रशासन लाचार हो गया है।”

Rjd Leader Murder: लालू के बेहद करीबी थे राजकुमार राय

Rjd Leader Murder
Rjd Leader Murder

कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पीएम मोदी द्वारा संघ प्रमुख मोहन भागवत की तारीफ पर कटाक्ष करते हुए कहा, “यह कितनी बड़ी विडंबना है कि स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं थी। कई बार तो वे अंग्रेजों के साथ खड़े दिखे। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन और संविधान का विरोध किया। उनके मुख्यालय में लंबे समय तक राष्ट्रध्वज भी नहीं फहराया गया। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा उनकी तारीफ आश्चर्यजनक है। मैं पूछता हूं, राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान क्या रहा?”

Bihar Crime News: पटना में दिनदहाड़े हत्या से हड़कंप

Bihar Crime News
Bihar Crime News

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने प्रण लिया है कि वे आरएसएस की झूठी प्रशंसा करेंगे, जिसका कोई जवाब नहीं दे पाएगा। मैं पूछता हूं, क्या आरएसएस संविधान के प्रावधानों और मूल्यों के साथ खड़ा है? उन्हें जब भी अवसर मिला, उन्होंने बाबासाहेब का विरोध किया और उनके पुतले तक जलाए। प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए आरएसएस प्रमुख की तारीफ करना संविधान का माखौल उड़ाने वाली बात है।”

Bihar Murder Case: बुधवार रात की घटना

Bihar Crime News
Bihar Crime News

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में बुधवार की देर रात राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए बताए जाते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : कौन हैं करोड़ों में खेलने वाले बिहार शिक्षा विभाग के अधिकारी? अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।