कौन हैं करोड़ों में खेलने वाले बिहार शिक्षा विभाग के अधिकारी? अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप

Summary :

Bihar SVU Raid: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. चुनाव से पहले भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे में आपने देखा या सुना होगा कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की कोई कमी नहीं है. कभी किसी इंजीनियर के घर से करोड़ों रुपये मिलते हैं तो कभी नेताओं के घर से. हाल ही में राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सुनने को मिली थी, जिसने हड़कंप मचा दिया. एक इंजीनियर के घर से अवैध कैश मिला, जिसने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए. लेकिन इसी बीच बिहार से जुड़ी एक बड़ी खबर…

Bihar SVU Raid: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है. चुनाव से पहले भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे में आपने देखा या सुना होगा कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों की कोई कमी नहीं है. कभी किसी इंजीनियर के घर से करोड़ों रुपये मिलते हैं तो कभी नेताओं के घर से. हाल ही में राजधानी पटना से एक ऐसी खबर सुनने को मिली थी, जिसने हड़कंप मचा दिया.

एक इंजीनियर के घर से अवैध कैश मिला, जिसने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए. लेकिन इसी बीच बिहार से जुड़ी एक बड़ी खबर मिली है. राज्य के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी वीरेंद्र नारायण को लेकर बड़े घोटाले की खबर सुनने को मिली है.

Bihar Raid News: छापेमार से हड़कंप

Bihar SUV Raid News
Bihar SUV Raid News

बता दें कि ताजा मामला शिक्षा विभाग के अधिकारी वीरेंद्र नारायण से जुड़ा है। वीरेंद्र शिक्षा विभाग के अधिकारी हैं। वो विभाग में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। गुरूवार यानी आज 11 सितंबर, 2025 की सुबह, उनके कई ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की, जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

Bihar News Today: कार्रवाई में क्या-क्या मिला?

Bihar News Today
Bihar News Today

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र के कई ठिकानों पर छापेमारी हुई है। पटना, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में विजिलेंस टीम की छापेमारी हुई है। वीरेंद्र मौजूदा समय में तिरहुत प्रमंडल में कार्यरत हैं। इन पर तीन करोड़ 76 लाख रूपये से ज्यादा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इनके खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने अपने थाने में केस दर्द किया है। वहीं शिक्षा विभाग के बड़े पोस्ट पर कार्यरत होने के कारण वीरेंद्र अब इस मामले में छापेमार विभाग के निशाना पर हैं। अब देखना है कि इस कार्रवाई में क्या कुछ सच्चाई सामने आती है।

Bihar SVU Raid: कौन हैं Virendra Narayan?

Virendra Narayan
Virendra Narayan

वीरेंद्र नारायण (virendra-narayan) वर्तमान में शिक्षा विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और तिरहुत प्रमंडल में पदस्थापित हैं। उन्हें विभाग का एक प्रभावशाली और अनुभवी अधिकारी माना जाता था। लेकिन एसवीयू की जाँच में उनके खिलाफ अवैध संपत्ति का एक बड़ा मामला सामने आया, जिससे उनका पूरा करियर सवालों के घेरे में आ गया है।

ये भी पढ़ें :‘मैच होने दीजिए, हम रोक नहीं..’, भारत-पाकिस्तान मैच पर सुप्रीम कोर्ट ने झाड़ा पल्ला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।