Gurugram News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री Nayab Singh Saini ने कहा कि बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था प्रबन्धन और जन भागीदारी के साथ गुरुग्राम को स्वच्छता रैंकिंग में नम्बर वन बनाना है। मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम थीम के साथ गुरुग्राम वासी स्वच्छ व शुद्ध पर्यावरण बनाकर स्वस्थ गुरुग्राम बनाने में आइये मिलकर आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने गुरुवार की सुबह हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत मेगा स्वच्छता अभियान गुरुग्राम में सोहना चौक व सेक्टर 52 क्षेत्र में स्वयं सफाई करते हुए जनता को स्वच्छता बनाये रखने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री के साथ गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा व सोहना के विधायक तेजपाल तंवर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों के साथ स्वयं भी सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Gurugram News: स्वच्छता को अपनाएं

मुख्यमंत्री ने मेगा स्वच्छता अभियान में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का आधार है। ऐसे में सभी मिलकर स्वच्छता को निरन्तर जीवन शैली में अपनाकर सुखद माहौल बनाना है। उन्होंने कहा कि मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम बनाने में हरियाणा सरकार हर सम्भव सहयोग देगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अब बरसात के बाद गुरुग्राम जिला के लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्यों को पूर्ण करते हुए लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में शहर स्वच्छता अभियान के तहत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन नजर आएगा और इन 11 सप्ताह के विशेष अभियान में हर शहरी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व सुधारीकरण पर फोकस किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र की स्वच्छता रैंकिंग भी निर्धारित होगी जिसमें गुरुग्राम का उल्लेखनीय स्थान रहेगा।
PM Modi के नेतृत्व में स्वच्छता बन रहा जन आंदोलन
CM Nayab Singh Saini ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत मिशन अभियान शुरू किया गया था। उनके कुशल नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छता जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि यह सभी देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने घर, अपनी गली, अपने मोहल्ले व वार्ड की सफाई रखते हुए सभी स्वच्छता के इस पुनीत अभियान में भागीदार बनें।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से हरियाणा में सेवा पखवाड़ा मनाने जा रहे हैं। इसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य शिविर, खेलकूद जागरूकता गतिविधियों के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक बदलाव में अहम है। प्रदेश में सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक चलेगा।
मुख्यमंत्री ने मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम अभियान में सहयोगी बनने के लिए डेरा सच्चा सौदा, राधा स्वामी सत्संग व सन्त निरंकारी मिशन सहित आरडब्लूए, व्यापारिक संगठनों का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।
मैं गुरुग्राम के हर नागरिक से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी स्वच्छता के अभियान में लगातार जुड़ें…#हरियाणा_शहर_स्वच्छता_अभियान pic.twitter.com/1yBI8xDRli
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 11, 2025
स्वच्छ और सुंदर बनाने का अभियान जारी रहेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम को स्वच्छ और सुंदर बनाने की यह मुहिम किसी एक दिन या सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे एक निरंतर जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में इस प्रयास को रुकने नहीं दिया जाएगा। विधायक ने विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी अधिक जोश, ऊर्जा और सुनियोजित रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
विधायक ने नागरिकों से आह्वान किया कि यह केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें हर गुरुग्रामवासी की सक्रिय भागीदारी और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी सोच और जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए।
Gurugram News: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, गुरुग्राम की मेयर राजरानी, जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा, मंडलायुक्त आर.सी बिढान, डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम आयुक्त प्रदीप दहिया, एचएसवीपी की प्रशासक वैशाली सिंह, अतिरिक्त निगम आयुक्त अंकिता चौधरी, मानेसर के निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, अतिरिक्त निगम आयुक्त रविंद्र यादव, एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, मानेसर के एसडीएम दर्शन यादव, सीटीएम सपना यादव, भाजपा गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, निगम पार्षद आशीष गुप्ता, सोनिया यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा पार्षदगण उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App




