CM पुष्कर सिंह धामी ने Dehradun में ड्रग्स फ्री उत्तराखंड बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई

Summary :

आदर्श संस्था द्वारा आयोजित रैली को सीएम धामी ने किया रवाना

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान के तहत आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति द्वारा आयोजित इस रैली में आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने तीलू रौतेली पुरस्कार की बात भी साझा की। मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए पूरे प्रदेश में इस अभियान को जोर-शोर से चलाने का आह्वान किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारी समिति डोईवाला, देहरादून द्वारा आयोजित ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशा मुक्त उत्तराखंड के लिए पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले सीएम धामी के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और अब तक देहरादून में 43 से अधिक अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया गया है। सीएम धामी ने जोर देते हुए बता दिया है कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और भूगोल से छेड़छाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन को धर्म की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद CM पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा

CM धामी के इस सख्त संदेश से प्रशासन को पूरी छूट मिल गई है और उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय असंतुलन फैलाने की कोशिशों पर सीधा कड़ा प्रहार हो रहा है। बता दें कि पच्छादन क्षेत्र में मुस्लिम आबादी असामान्य गति से बढ़ने की सूचना मिली थी। इस खतरे को भांपते हुए धामी सरकार ने निर्णायक कदम उठाया और अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाकर यह स्पष्ट संदेश दिया कि उत्तराखंड में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।