CM Yogi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 18 जून को वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत की।
Highlights
. किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी
. CM Yogi ने सम्मेलन में शिरकत की
. पहली बार देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बने अन्नदाता:योगी
CM Yogi ने सम्मेलन में शिरकत की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 18 जून को वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi )ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत की।बता दें कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.26 करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त (20 हजार करोड़ रुपये से अधिक) का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। साथ ही कृषि सखियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। सीएम योगी ने पीएम मोदी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
पहली बार देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बने अन्नदाता:CM Yogi
इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 2014 में पहली बार अन्नदाता किसान देश की राजनीति के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। स्वायल हेल्थ कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तक अनेक योजनाओं के जरिए किसानों के जीवन में परिवर्तन कर उनकी आमदनी को कई गुना बढ़ाने की दिशा में जो प्रयास प्रारंभ हुए, आज उसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
CM Yogi ने क्या होगा?
सीएम योगी ने कहा कि 62 वर्ष के बाद पहली बार यह अवसर आया है, जब देश के किसी राजनेता ने अपने काम के बल पर प्रत्येक तबके के जीवन में व्यापक परिवर्तन किया और लोकप्रियता के आधार पर लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मां गंगा के यशस्वी पुत्र नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों के माध्यम से भारत को दुनिया के अंदर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में एक तरफ हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ते हुए कार्य कर रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App






