Varanasi: पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित, कहा ‘काशी के लोगों ने सांसद ही नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना

Summary :

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जनता को सबोधित करते हुए कहा कि काशी के लोगों ने मुझे सांसद ही नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है। Highlights Varanasi में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित लगातार तीसरी बार पीएम चुने जाने पर जनता का जताया आभार किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की जारी Varanasi में  PM Modi ने जनता का जताया आभार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी(Varanasi) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश के…

Varanasi

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जनता को सबोधित करते हुए कहा कि काशी के लोगों ने मुझे सांसद ही नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है।

Highlights

  • Varanasi में पीएम मोदी ने जनता को किया संबोधित
  • लगातार तीसरी बार पीएम चुने जाने पर जनता का जताया आभार
  • किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त की जारी

Varanasi में  PM Modi ने जनता का जताया आभार

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मंगलवार को नरेंद्र मोदी पहली बार वाराणसी(Varanasi) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वह वाकई अभूतपूर्व है। ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था तब से भारत में किसी सरकार ने इस तरह हैट्रिक नहीं लगाई। आपने यह सौभाग्य अपने सेवक मोदी को दिया। भारत जैसे देश में जहां युवा आकांक्षा इतनी बड़ी है, जहां जनता के आधार सपने हैं, वहां लोग अगर किसी सरकार को 10 साल के काम के बाद फिर सेवा का अवसर देते हैं, ये बहुत बड़ा वीजा है और बहुत बड़ा विश्वास है।

लोकतंत्र की खूबसूरती महिलाओं की भागीदारी है- PM Modi

वाराणसी(Varanasi) में पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह एक देश में महिला मतदाताओं की संख्या के हिसाब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। य भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती, यही ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित और प्रभावित करती है। मैं बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। यह बनारस के लोगों के लिए भी गर्व की बात है, काशी के लोगों ने तो सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार पीएम भी चुना है। इसलिए, आपको डबल बधाई देता हूं।

Varanasi

पीएम मोदी ने भोजपुरी बोलकर जीता लोगों का दिल

वाराणसी(Varanasi)में पीएम मोदी ने भोजपुरी में कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहली बार हम बनारस आयल हई। जनता जनार्दन के हमार प्रणाम, काशी के लोगों ने हमें लगातार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अभी मैं जी-7 की मीटिंग के लिए इटली गया था। सारे देशों के सारे वोटर्स को मिला दें तो भी भारत के वोटर्स की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है।  भारत में 18वीं लोकसभा के लिए हुआ ये चुनाव भारत के लोकतंत्र की विशालता को, भारत के लोकतंत्र के सामर्थ्य को, भारत के लोकतंत्र की जड़ों की गहराई को दुनिया के सामने पूरे सामर्थ्य के साथ प्रस्तुत करता है।

पीएम मोदी ने काशीवासियों का जताया स्पेशल आभार

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से, काशीवासियों के असीम स्नेह से मुझे तीसरी बार देश का प्रधान सेवक बनने का सौभाग्य मिला है। काशी के लोगों ने मुझे लगातार तीसरी बार अपना प्रतिनिधि चुनकर धन्य कर दिया है। अब तो मां गंगा ने भी जैसे मुझे गोद ले लिया है, मैं यहीं का हो गया हूं। इतनी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में आप आशीर्वाद देने आए। आपकी तपस्या देखकर सूर्य देवता भी ठंडक बरसाने लग गए।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Pannelal Gupta