अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, 3 दिन तक होगा समारोह

Summary :

तीन दिवसीय समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ का समारोह धूमधाम से किया जाएगा। ये समारोह तीन दिन तक आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय समारोह आज से शुरू हो रहा है। अयोध्या के पुलिस आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए यहां आएंगे,कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

CM योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु राम लला का अभिषेक करके कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आए थे और उन्होंने यह काम किया था। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वार्षिक उत्सव में आ रहे हैं और वे कार्यक्रम आयोजित करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही रामलला का यह वार्षिक उत्सव भी अच्छे तरीके से मनाया जा रहा है। यह वार्षिक उत्सव भी उसी तरह मनाया जा रहा है, जैसे दिवाली मनाई जाती है।

तेजी से हो रहा है राम मंदिर परिसर का निर्माण
जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, 2025 साल के पहले दिन 1 जनवरी को 2 लाख से अधिक भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। दिसंबर में  राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2025 के पहले छह महीनों के भीतर उम्मीद है कि यह पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है क्योंकि जनवरी एक महत्वपूर्ण महीना है क्योंकि यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ होगी और प्रयागराज में महाकुंभ समारोह के साथ, यह अयोध्या में भारी भीड़ को आकर्षित करेगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।