“बर्दाश्त नहीं, कागज़ दिखाओ वरना डिटेंशन में जाओ”, CM Yogi ने घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए किया बड़ा एलान; जनता से मांगी मदद

Summary :

CM Yogi News Today: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की जनता से राज्य की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्येश्य से एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। सीएम योगी ने प्रदेश की जनता के लिए एक पत्र लिखा, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इस पत्र में उन्होंने आम लोगों से पुलिस और प्रशासन को सहयोग करने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। Uttar Pradesh Illegal Immigrants: ‘योगी की पाती’ शीर्षक से जनता के नाम पत्र जारी सीएम योगी ने सोशल मीडिया…

CM Yogi News Today: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की जनता से राज्य की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्येश्य से एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। सीएम योगी ने प्रदेश की जनता के लिए एक पत्र लिखा, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया है। इस पत्र में उन्होंने आम लोगों से पुलिस और प्रशासन को सहयोग करने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

Uttar Pradesh Illegal Immigrants: ‘योगी की पाती’ शीर्षक से जनता के नाम पत्र जारी

CM Yogi News Today
CM Yogi News Today

सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर ‘योगी की पाती’ नाम से राज्य की जनता के नाम एक खुला पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने आम जनता से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उन्होंने साफ़-साफ़ कहा है कि अवैध प्रवासियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Yogi Adityanath Letter: सीएम योगी ने अपने पत्र में क्या लिखा?

>
मुख्यमंत्री योगी ने अपने पत्र में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सरकार के ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की नीति को स्पष्ट किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि घुसपैठियों के लिए ‘रेड कार्पेट’ नहीं बिछाया जा सकता। सीएम योगी ने लिखा,”माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण की सुनवाई के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिये किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है।

CM Yogi News Today: सीएम योगी ने पत्र में आगे लिखा

Yogi Adityanath Letter (credit-sm)
Yogi Adityanath Letter (credit-sm)

उन्होंने पत्र में आगे लिखा,”उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई भी आवश्यक है। योजनाओं के माध्यम से वंचितों को मिलने वाले लाभ को बंटने नहीं दिया जा सकता है।

उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेंशन केंद्रों में भेजा जा रहा है, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इसके लिए प्रत्येक मंडल में डिटेंशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पूर्व उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे। प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

ALSO READ:  तेजी से गिरा शेयर मार्केट, Sensex 800 तो Nifty 25,900 के नीचे फिसली, ये हैं गिरावट की 6 वजहें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।