2025 Tata Sierra Vs Kia Seltos: Engine-Powertrain, Features and comfort के मामले में जानें कौन सबसे बेस्ट SUV

Summary :

Kia Seltos vs Tata Sierra: भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में 2025 Tata Sierra की एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। अपने नए डिजाइन, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ Sierra ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं Kia Seltos पहले से ही इस सेगमेंट की बेहद फेमस SUV है, जो कई इंजन ऑप्शनस और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। अगर आप इन दोनों SUVs में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम कीमत, इंजन और फीचर्स के आधार पर आपके लिए सही ऑप्शन समझाने की कोशिश कर रहे हैं।…

Kia Seltos vs Tata Sierra: भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में 2025 Tata Sierra की एंट्री ने माहौल गर्म कर दिया है। अपने नए डिजाइन, दमदार फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ Sierra ग्राहकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं Kia Seltos पहले से ही इस सेगमेंट की बेहद फेमस SUV है, जो कई इंजन ऑप्शनस और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। अगर आप इन दोनों SUVs में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां हम कीमत, इंजन और फीचर्स के आधार पर आपके लिए सही ऑप्शन समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Kia Seltos vs Tata Sierra: on-Road Price

2025 Tata Sierra की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसे कॉम्पिटेटिव कीमत में उतारा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा खरीदार इसे अपनी पहली पसंद बना सकें।

Kia Seltos की कीमत थोड़ी ज्यादा वैरायटी में आती है। इसका बेस HTE (O) वेरिएंट 10.79 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि टॉप वेरिएंट X-Line की कीमत 19.81 लाख रुपये तक जाती है। यानी Seltos आपको और भी ज्यादा बजट विकल्प देती है।

Kia Seltos vs Tata Sierra (SOURCE-SM)
Kia Seltos vs Tata Sierra (SOURCE-SM)

Engine and Powertrain Options

Tata Sierra Engine

नई Sierra में शुरुआती वेरिएंट्स में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105 bhp की पावर और 145 Nm टॉर्क देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ऊंचे वेरिएंट्स में कंपनी टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन भी दे रही है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DCA गियरबॉक्स शामिल हैं।

Kia Seltos vs Tata Sierra (SOURCE-SM)
Kia Seltos vs Tata Sierra (SOURCE-SM)

Kia Seltos Engine Options

  • Seltos इंजन चॉइस में काफी आगे है। इसमें तीन इंजन मिलते हैं:
  • 1.5-लीटर पेट्रोल (115 hp)
  • 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 hp)
  • 1.5-लीटर डीजल (116 hp)

इसके गियरबॉक्स ऑप्शन भी ज्यादा हैं, मैनुअल, CVT, iMT, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक। यानी आप अपनी जरूरत, परफॉर्मेंस और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।

Kia Seltos vs Tata Sierra (SOURCE-SM)
Kia Seltos vs Tata Sierra (SOURCE-SM)

Features and comfort

Tata Sierra Features

Sierra का बेस मॉडल भी फीचर्स के मामले में काफी अच्छा है। इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप मिलता है, जबकि टॉप मॉडल में ट्रिपल स्क्रीन लेआउट दिया गया है। मुख्य फीचर्स में शामिल हैं:

  • पैनोरमिक सनरूफ
  • वायरलेस चार्जिंग
  • कनेक्टेड कार टेक
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • JBL का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम
  • मल्टीपल एयरबैग्स, ABS-EBD
  • ऊंचे वेरिएंट्स में ADAS सेफ्टी फीचर्स

Kia Seltos Features

Seltos में मॉडर्न इन्फोटेनमेंट सिस्टम, अच्छे सेफ्टी फीचर्स और आरामदायक इंटीरियर मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबे समय से साबित विश्वसनीयता और मजबूत बिल्ड क्वालिटी है। इंजन और ट्रांसमिशन के ज्यादा विकल्प भी इसे और आकर्षक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें: गोवा वाइब्स के साथ TVS Ronin Agonda Edition लॉन्च, Looks and Features ने लूटा सबका दिल, कीमत सिर्फ ₹1,30,990

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।