IRCTC Kashmir Tour Package: अगर आप घूमने के शौकीन हैं और देश के खूबसूरत जगहों को नए साल पर करीब से देखना चाहते हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने कश्मीर घूमने के लिए एक खास टूर पैकेज की घोषणा की है।
इस पैकेज का नाम ‘Mystical Kashmir New Year Special Tour’ है। जिसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे खूबसूरत स्थान शामिल हैं। यह पूरा सफर 5 रात और 6 दिन का होगा और यह पूरी तरह ऑल-इनक्लूसिव पैकेज है। इसकी शुरुआती कीमत 35,550 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है। यात्रा की शुरुआत हैदराबाद से होगी। IRCTC ने इस पैकेज की जानकारी अपने X (ट्विटर) हैंडल पर साझा की है। चलिए, आपको बताते हैं कि इसमें क्या-क्या शामिल है।आईआरसीटीसी इस तरह के पैकेज पिछले कई सालों से निकाल रहा है। हालांकि, हर बार इसमें खर्च कम या ज्यादा होता रहता है। इस टूर की शुरुआत 29 दिसंबर 2025 से होगी।
IRCTC Kashmir Tour Package: ‘कश्मीर’ पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

बाकी पैकेज की तरह यह पैकेज भी यात्रियों के लिए खास बनाया गया है। यह टूर कश्मीर के खूबसूरत और मशहूर स्थानों की सैर कराएगा। यात्रा हैदराबाद से उड़ान भरते हुए शुरू होगी।
पैकेज में शामिल सुविधाएं
- हैदराबाद से श्रीनगर आने-जाने की हवाई यात्रा।
- 4 रात होटल में और 1 रात हाउसबोट में ठहराव।
- नाश्ता और रात का खाना।
- यात्रा के दौरान वाहन से ट्रांसफर और सैर (सीट-इन-कोच आधार पर)।
- IRCTC की ओर से टूर गाइड।
- टोल, पार्किंग और ट्रैवल टैक्स शामिल।

Kashmir Tour Package Guide: किराया कैसे तय होगा?
- सिंगल ऑक्यूपेंसी- 47,100रु प्रति व्यक्ति
- डबल ऑक्यूपेंसी- 36,960रु प्रति व्यक्ति
- ट्रिपल ऑक्यूपेंसी- 35,500रु प्रति व्यक्ति
बच्चों के लिए पैकेज
- 5 से 11 साल- 30,050 रुपये (बेड के साथ), 27,450 रुपये (बेड बिना)।
- 2 से 4 साल- 21,400 रुपये प्रति बच्चा।

यात्रा की पूरी जानकारी और डे-टू-डे इटिनररी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर उपलब्ध है।
Also Read: IRCTC लेकर आया है Goa Christmas Tour Package, मिलेगी खाने, ठहरने, और घूमने की पूरी व्यवस्था




















