‘100 करोड़ से अधिक संपत्ति, कई आलीशान बंगले, लग्जरी कार का कलेक्शन…’, जानें कितनी है अक्षय खन्ना की नेट वर्थ

Summary :

Akshaye Khanna Net Worth: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सबसे बड़ी बात वह इस फिल्म में निभाए गए स्टाइलिश और दमदार निगेटिव रोल रहमान डकैत की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं। रेगिस्तान में काले चश्मों और गैंगस्टर अंदाज वाली उनकी एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने इस सीन पर कई रील्स बनाई हैं, जिससे बहरीन का रैप सॉन्ग FA9LA भी अचानक ट्रेंड करने लगा। ऐसे में आइए जानते हैं अक्षय खन्ना की नेट वर्थ, उनकी कमाई, प्रॉपर्टीज और कारों के बारे में विस्तार से। Akshaye Khanna New Movie:…

Akshaye Khanna Net Worth: अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सबसे बड़ी बात वह इस फिल्म में निभाए गए स्टाइलिश और दमदार निगेटिव रोल रहमान डकैत की वजह से ज्यादा चर्चा में हैं। रेगिस्तान में काले चश्मों और गैंगस्टर अंदाज वाली उनकी एंट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस ने इस सीन पर कई रील्स बनाई हैं, जिससे बहरीन का रैप सॉन्ग FA9LA भी अचानक ट्रेंड करने लगा। ऐसे में आइए जानते हैं अक्षय खन्ना की नेट वर्थ, उनकी कमाई, प्रॉपर्टीज और कारों के बारे में विस्तार से।

Akshaye Khanna New Movie: अक्षय खन्ना का फिल्मी सफर

अक्षय ने अपना करियर 1997 में ‘हिमालय पुत्र’ से शुरू किया। इसी साल आई वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। पिता विनोद खन्ना बॉलीवुड के बड़े अभिनेता रहे हैं, लेकिन अक्षय ने अपनी एक्टिंग के बल पर खुद की एक अलग जगह बनाई।

उन्होंने हमराज़, दिल चाहता है, हंगामा, हलचल, दृश्यम 2 जैसी फिल्मों में बेहतरीन काम किया। 2025 की शुरुआत में वह विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में विलेन के रूप में नजर आए, जहां उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। अब ‘धुरंधर’ में उनका किरदार एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।

Akshaye Khanna Net Worth (SOURCE-SM)
Akshaye Khanna Net Worth (SOURCE-SM)

Akshaye Khanna Net Worth

बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय खन्ना की कुल नेट वर्थ लगभग ₹167 करोड़ मानी जाती है। भले ही वह सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन फिल्मों और समझदारी से किए निवेशों से लगातार अच्छी कमाई करते हैं। उनका लाइफस्टाइल शांत, सरल और लो-प्रोफाइल माना जाता है।

मुंबई में महंगी प्रॉपर्टीज

अक्षय के पास मुंबई के प्रीमियम इलाकों में शानदार घर मौजूद हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • जुहू
  • मालाबार हिल
  • तारदेव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज की कुल कीमत ₹100 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। इन इलाकों में प्रॉपर्टी होना खुद में ही एक बड़ी बात है, क्योंकि ये मुंबई के सबसे महंगे और पॉश एरिया माने जाते हैं।

Akshaye Khanna Net Worth (SOURCE-SM)
Akshaye Khanna Net Worth (SOURCE-SM)

Akshaye Khanna Car Collection-Lifestyle

अक्षय भले ही ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते, लेकिन उनके पास कुछ क्लासी और महंगी कारें हैं। उनके गैराज में ये गाड़ियां शामिल हैं:

  • Mercedes-Benz S-Class
  • BMW 5 Series
  • Toyota Fortuner

ये कारें उनके शौक और सादगी भरे लेकिन प्रीमियम लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर लगेगा फुल एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज़ हो रही है ये 7 धमाकेदार फिल्मे और सीरीज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।