कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने नरेंद्र मोदी को इस सप्ताह के शुरू में एक रैली में उनके खिलाफ ‘‘मनगढ़ंत आरोप’’ लगाने के लिए शनिवार को मानहानि का एक नोटिस भेजा। बनर्जी के वकील संजय बसु की ओर से भेजे गए नोटिस के अनुसार मोदी को माफी मांगने के लिए 36 घंटे का समय दिया गया है, नहीं तो उन्हें कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।
प्रधानमंत्री के सरकारी आवास और भाजपा प्रदेश मुख्यालय को भेजे गए नोटिस में कहा गया है, ‘‘जिस दुर्भावना से आपने अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों के कथित इशारे पर कुछ असत्यापित, सनसनीखेज और कथित तौर पर गलत जानकारी का उल्लेख किया़..उसने मेरे मुवक्किल को आपको आपके पते पर यह पत्र भेजने के लिए बाध्य किया।’’
केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- भाजपा मेरी जान के पीछे पड़ी है
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इसे एक ‘‘निरर्थक कदम’’ बताया जो कि इस लोकसभा चुनाव में हार के भय के चलते उठाया गया है। मोदी ने गत 15 मई को डायमंड हार्बर में आयोजित एक रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार हमला बोला था।


Download Android App
Download iOS App



