अंधेरे में डूबा क्यूबा… 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की कटी बिजली, अस्पतालों और इंटरनेट पर भारी असर

Summary :

Cuba Electricity Crisis: क्यूबा में लंबे समय से आर्थिक और ऊर्जा संकट चल रहा है। देश में हाल के वर्षों में बिजली आपूर्ति लगातार अस्थिर बनी हुई है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस बीच अचानक सोमवार को क्यूबा की राजधानी हवाना समेत पूरे देश में बिजली गुल हो गई, जिस वजह से चारों तरफ अंधेरा फैल गया। कई घंटों तक बिजली सप्लाई ठप होने से घरों, अस्पतालों और परिवहन सेवाओं पर बहुत असर पड़ा है। सोमवार को देशव्यापी ब्लैकआउट की वजह से करीब 1.1 करोड़ लोग अंधेरे में डूब गए। Cuba Electricity Crisis: राष्ट्रीय ग्रिड ठप,…

Cuba Electricity Crisis: क्यूबा में लंबे समय से आर्थिक और ऊर्जा संकट चल रहा है। देश में हाल के वर्षों में बिजली आपूर्ति लगातार अस्थिर बनी हुई है, जिससे आम जनता की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस बीच अचानक सोमवार को क्यूबा की राजधानी हवाना समेत पूरे देश में बिजली गुल हो गई, जिस वजह से चारों तरफ अंधेरा फैल गया। कई घंटों तक बिजली सप्लाई ठप होने से घरों, अस्पतालों और परिवहन सेवाओं पर बहुत असर पड़ा है। सोमवार को देशव्यापी ब्लैकआउट की वजह से करीब 1.1 करोड़ लोग अंधेरे में डूब गए।

Cuba Electricity Crisis: राष्ट्रीय ग्रिड ठप, पूरे देश में बिजली बंद

Cuba Electricity Crisis
Cuba Electricity Crisis (Source: Social Media)

क्यूबा के ऊर्जा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि देश के राष्ट्रीय बिजली ग्रिड पूरी तरह ठप हो गया, जिसके चलते पूरे देश में सप्लाई बंद हो गई है। इस बड़े पैमाने पर हुए ब्लैकआउ के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती संकेत तकनीकी खराबी और सिस्टम ओवरलोड की ओर इशारा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर और रखरखाव की कमी की वजह से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। बताया जा रहा है कि अधिकतर बिजली प्लांट दशकों पुराने हैं, जिनमें आधुनिक अपग्रेड नहीं हो पाया है।

Havana Electricity Outage: तेल की कमी से बिजली उत्पादन प्रभावित

आपको बता दें, क्यूबा की अर्थव्यवस्था पहले से कमजोर है और सबसे ज्यादा असर उसके ऊर्जा क्षेत्र पर पड़ा है। देश में तेल की भारी कमी की वजह से बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। अमेरिका के प्रतिबंधों की वजह से क्यूबा को पर्याप्त ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जिससे बिजली संयंत्र ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। ऊर्जा विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक ईंधन की सप्लाई ठीक नहीं होगी, तब तक ऐसे ब्लैकआउट दोहराते रहेंगे।

Cuba Blackout: बिजली कटौती से आम जनता की बढ़ीं मुश्किलें

Cuba Blackout
Cuba Blackout (Source: Social Media)

देश में बिजली जाने से आम लोगों को भारी परेशानियों हो रही है। इससे पानी की सप्लाई बाधित हो गई है, मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। दुकानें, छोटे व्यापार और उद्योग बंद होने से आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है। अस्पतालों और परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। सरकार ने आपातकालीन उपायों के तहत वैकल्पिक एनर्जी सोर्स और सीमित बिजली सप्लाई शुरू की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात तक हवाना के करीब 5% हिस्से में बिजली बहाल की गई, जिससे लगभग 42 हजार लोगों को राहत मिली, लेकिन देश का बड़ा हिस्सा अब भी अंधेरे में है।

यह भी पढ़ें: क्या हिजबुल्लाह ने सच में 2 हफ्तों में इज़रायल पर 2000 हमले किए? मंत्री गिदोन सार के बयान से जंग के बीच उठे कई सवाल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।