Dalmandi Varanasi News: वाराणसी के दालमंडी इलाके में सड़क चौड़ीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आज शुरू हो गई है। इस कार्रवाई के विरोध में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। सोमवार को वाराणसी पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में 21 भवनों के ध्वस्तीकरण का काम को शुरू कर दिया, जिन्हें नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित कर दिया गया है। कार्रवाई शुरू होते ही पुलिस प्रशासन को मकान मालिकों की ओर से जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा।
Varanasi News Video: अपनी ही मकान पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग

इस दौरान पुलिस प्रशासन और मकान मालिकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। इसी दौरान एक मकान मालिक ने ध्वस्तीकरण के विरोध में अपने ही मकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग लगते ही भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इसके बाद वह मौके पर फरार हो गया। वहां मौजूद टीम ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि जिस भवन में आग लगाई गई, उसमें दुकान के ऊपर मकान बना हुआ है और घटना के समय वहां पर महिलाएं भी मौजूद थीं। पुलिस ने एहतियातन पूरे इलाके की घेराबंदी कर सील कर दिया है और लोगों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। मजदूरों को भी मौके से हटा दिया गया है ताकि किसी तरह की जनहानि न हो।
आज नगर निगम 21मकान दुकानों जर्जर इमारतों को दहाने जा रहा है,,
उसी वक्त एक दुकानदार ने पेट्रोल डालकर अपनी दुकान जला दी,,
दुकानदार buldozer एक्शन का कड़ा विरोध कर रहे हैं।।
घटना -जनपद “वाराणसी” pic.twitter.com/CU6Il1WTai
— Rajan Yadav (@beingrajanrao) February 9, 2026
Online Varanasi News Video: 21 मकानों को ध्वस्त करने का निर्देश
आपको बता दें कि वाराणसी के दालमंडी में आज चौड़ीकरण की कार्रवाई के तहत डिमोलिशन का काम उन 21 मकानों पर शुरू हो गया है, जिनको नगर निगम ने जर्जर घोषित कर दिया था। दोपहर करीब 12 बजे से कार्रवाई शुरू हुई थी और अब तक पांच दुकानों को तोड़ा जा चुका था। वहां मौजूद मकान मालिकों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान न मानने पर पुलिस ने विरोध करने वाले मकान मालिकों को हिरासत में ले लिया। फिर कहीं जाकर जर्जर भवन पर डिमोलिशन की कार्रवाई शुरू हो पाई।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 17.4 मीटर चौड़ा करने के लिए कुल 187 इमारतों को चिह्नित किया गया है, जिसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, इस दौरान भीड़ को… pic.twitter.com/azLPyZPj0V
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 9, 2026
Varanasi News Video Clips: स्थानीय व्यापारियों ने क्या कहा?

स्थानीय व्यापारियों के कहना है कि उनके मकानों को बिना उचित जानकारी के जर्जर घोषित कर दिया गया, जबकि उनका कहना है कि भवन पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन के अनुसार, दालमंडी क्षेत्र में कुल 187 मकानों को ध्वस्त किया जाना है, जिनमें से अब तक 29 मकानों को तोड़ा जा चुका है। इसके अलावा 21 भवनों को दो दिन पहले जर्जर घोषित किया गया था, जिन पर आज कार्रवाई चल रही थी।


Download Android App
Download iOS App




