Partner को देना चाहते हैं Surprise? यहां देखें Teddy Day के लिए Best और Unique Gift Ideas

Summary :

Teddy Day Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक का सबसे प्यारा दिन जब नजदीक आता है, तो हर कोई अपने खास इंसान के लिए कुछ ऐसा गिफ्ट ढूंढता है, जो छोटा हो या बड़ा लेकिन दिल से जुड़ा जरूर हो। ऐसे में हर साल टेडी डे (10 फरवरी) को मनाया जाता है। इस खास दिन पर हर कोई अपने पार्टनर को बिना कहे प्यार जाहीर करने के लिए गिफ्ट देता है। ऐसे में आज हम Best Teddy Day Gifts for Partner के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपका पार्टनर खुश हो जाएगा। आइए देखते हैं, Teddy Day Special Gifts कौन-कौन से हैं।…

Teddy Day Gift Ideas: वैलेंटाइन वीक का सबसे प्यारा दिन जब नजदीक आता है, तो हर कोई अपने खास इंसान के लिए कुछ ऐसा गिफ्ट ढूंढता है, जो छोटा हो या बड़ा लेकिन दिल से जुड़ा जरूर हो। ऐसे में हर साल टेडी डे (10 फरवरी) को मनाया जाता है। इस खास दिन पर हर कोई अपने पार्टनर को बिना कहे प्यार जाहीर करने के लिए गिफ्ट देता है। ऐसे में आज हम Best Teddy Day Gifts for Partner के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपका पार्टनर खुश हो जाएगा। आइए देखते हैं, Teddy Day Special Gifts कौन-कौन से हैं।

Teddy Day Gift Ideas: टेडी डे पर गर्लफ्रेंड को देने के लिए गिफ्ट्स

Best Teddy Day Gifts for Partner
Best Teddy Day Gifts for Partner (Source: social media)

1. टेडी के साथ चॉकलेट कॉम्बो

टेडी डे पर आप सिर्फ टेडी ही नहीं, इसके साथ चॉकलेट का कॉम्बो गिफ्ट देकर अपने प्यार को दोगुना कर सकते हैं। इस दिन पर आप टेडी + चॉकलेट + ग्रीटिंग कार्ड का कॉम्बिनेशन सजाकर अपने पार्टनर को दे सकते हैं, जो आपके पार्टनर को बेहद पसंद आएगा।

2. टेडी थीम गिफ्ट बॉक्स

आजकल मार्केट में टेडी थीम गिफ्ट बॉक्स भी मिलते हैं, जिनमें छोटा टेडी, चॉकलेट, परफ्यूम और लव नोट शामिल होता है। ये टेडी डे के दिन पार्टनर को देने के लिए कम्प्लीट और शानदार गिफ्ट हो सकता है।

3. कस्टमाइज्ड टेडी बियर

अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो कस्टमाइज्ड टेडी बियर बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप टेडी पर अपने पार्टनर का नाम, कोई प्यारा मैसेज या खास तारीख लिखवा सकते हैं। ये गिफ्ट देने के बाद आपका पार्टनर इसे हमेशा अपने पास रखना चाहेंगे।

Teddy Day Special Gifts
Teddy Day Special Gifts (Source: social media)

4. टेडी बियर की-चेन

टेडी बियर की-चेन एक ऐसा गिफ्ट है, जो छोटा होने के बावजूद दिल से जुड़ी भावनाओं को खूबसूरती से दिखाता है। इसे आप अपने पार्टनर को टेडी डे के खास दिन पर गिफ्ट कर सकते हैं। जिससे आपकी पार्टनर को हमेशा आपके आस-पास रहने का एहसास होता है।

5. टेडी कुशन

लड़कियों को अपने पास टेडी बियर रखना बेहद पसंद होता है। आजकल टेडी डिजाइन वाले कुशन काफी ट्रेंड में हैं। आप अपनी गर्लफ्रेंड को फोटो प्रिंट या नाम के साथ टेडी कुशन गिफ्ट कर सकते हैं, जो आपके पार्टनर को आपकी याद हमेशा दिलाता रहेगा।

Teddy Day Gift for Boyfriend: टेडी डे पर बॉयफ्रेंड को देने के लिए गिफ्ट्स

Valentine Week Teddy Day
Valentine Week Teddy Day (Source: AI)

1. हुडी

टेडी डे पर आप अपने पार्टनर को टेडी बियर के प्रिंट वाली हुडी भी गिफ्ट कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में हुडी एक परफेक्ट और यूजफुल गिफ्ट ऑप्शन है। आप बॉयफ्रेंड के पसंदीदा कलर या ब्रांड की स्टाइलिश हुडी चुन सकती हैं। चाहे तो इस पर कोई क्यूट मैसेज या उनके नाम का प्रिंट करवाकर इसे और भी स्पेशल बना सकती हैं।

2. स्मार्ट वॉच

अगर आपका बॉयफ्रेंड वॉच लवर है, तो स्मार्ट वॉच उनके लिए बेस्ट वैलेंटाइन गिफ्ट हो सकता है। स्मार्ट वॉच न सिर्फ स्टाइलिश दिखता है, बल्कि फिटनेस ट्रैकिंग, कॉल-नोटिफिकेशन और हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी देता है।

3. मोबाइल कवर

टेडी डे पर आप अपने बॉयफ्रेंड को टेडी बियर वाला मोबाइल गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे देखकर वो खुश हो जाएगा और उसे आपका ये गिफ्ट काफी पसंद भी आएगा। आप अपने पार्टनर और टेडी की फोटो के साथ कस्टमाइज्ड मोबाइल कवर बनवा सकती हैं, जिसमें फोटो के साथ कोई प्यारा कोट या लव मैसेज लिखा हो। ये बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ रोज इस्तेमाल में आने वाला गिफ्ट भी है।

Teddy Day Gift for Boyfriend
Teddy Day Gift for Boyfriend (Source: AI)

4. वॉलेट

लड़कों को अपने पास वॉलेट रखना बेहद पसंद होता है। इसलिए आप अपने पार्टनर को टेडी बियर के प्रिंट वाला वॉलेट भी दे सकते हैं। ये गिफ्ट आपके बॉयफ्रेंड को बहुत पसंद आएगा। आप लेदर वॉलेट को भी ऑप्शन में रख सकती हैं। लेदर वॉलेट स्टाइलिश होने के साथ लंबे समय तक चलता है। इसमें वे अपना कार्ड, फोटो और भी समान के साथ पैसा रख सकते हैं।

5. कीरिंग

लड़कों को अपनी चाभी में एक खूबसूरत कीरिंग लगाना पसंद होता है। अगर आप भी टेडी डे पर अपने बॉयफ्रेंड को कुछ गिफ्ट देने की सोच रही हैं, तो कीरिंग सबसे बेस्ट ऑप्शन है। कीरिंग में आप टेडी बियर लगा कर भी उसे गिफ्ट कर सकती हैं, जो आपके पार्टनर को बेहद पसंद आएगा।

Also Read: सिर्फ Chocolate ही नहीं, इन मीठे शब्दों से जीतें अपने Partner का दिल, यहां देखें Love Messages & Shayari

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।