शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

Summary :

Sharad Pawar health update: शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गले में इन्फेक्शन और बुखार की शिकायत थी, और अब डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पवार शुरू में बारामती में थे, जहां उन्हें शुरुआती इलाज मिला, लेकिन जब उनकी हालत में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। Sharad Pawar health: क्यों भर्ती हुए शरद पवार? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, तो वे शुरुआत में बारामती में थे। उन्हें वहीं…

Sharad Pawar health update: शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गले में इन्फेक्शन और बुखार की शिकायत थी, और अब डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पवार शुरू में बारामती में थे, जहां उन्हें शुरुआती इलाज मिला, लेकिन जब उनकी हालत में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें आगे के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

Sharad Pawar health: क्यों भर्ती हुए शरद पवार?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, तो वे शुरुआत में बारामती में थे। उन्हें वहीं फर्स्ट एड दिया गया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए बाद में उन्हें पुणे के रूबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कुछ दिन पहले ही शरद पवार के भतीजे अजित पावर की मौत हुई थी। जिससे पूरा परिवार अभी भी सदमें में ही है।

Sharad Pawar hospitalised: हाल में अजित पवार की मौत

बता दें कि हाल ही में यानी 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और NCP नेता अजीत पवार की पुणे जिले के बारामती में एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें अजीत पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। अजीत पवार की मौत महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है। उनकी जगह अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

Pune health update: कौन हैं शरद पवार? (Sharad Pawar health update)

शरद पवार भारतीय राजनीति के वरिष्ठ नेता हैं। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा व कृषि मंत्री रह चुके शरद पवार को कुशल रणनीतिकार और प्रभावशाली नेता माना जाता है।

ये भी पढ़ें: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? संसद में सियासी संग्राम 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।